New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM

विशेष उद्यमिता प्रोत्साहन अभियान– ‘समर्थ’

चर्चा में क्यों

हाल ही में, माध्यम, लघु एवं सूक्ष्म उद्योग (MSME) मंत्रालय ने महिलाओं के लिये एक विशेष उद्यमिता प्रोत्साहन अभियान– ‘समर्थ’ का शुभारंभ किया है।

प्रमुख बिंदु

  • इस अभियान से महिलाओं को स्वरोज़गार के अवसर प्रदान करके उन्हें आत्मनिर्भर और स्वतंत्र बनाने में सहायता मिलेगी।
  • समर्थ पहल के अंतर्गत इच्छुक महिलाओं और मौजूदा महिला उद्यमियों को निम्नलिखित लाभ प्राप्त होंगे :
    • मंत्रालय के अंतर्गत आयोजित नि:शुल्क कौशल विकास कार्यक्रमों में 20% सीटें महिलाओं के लिये आवंटित की जाएंगी।
    • विपणन सहायता के लिये घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनियों में भेजे जाने वाले एम.एस.एम.ई. व्यापार प्रतिनिधिमंडल का 20% हिस्सा महिलाओं के स्वामित्व वाले एम.एस.एम.ई. का होगा।
    • राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम (NSIC) की वाणिज्यिक योजनाओं के वार्षिक प्रसंस्करण शुल्क पर 20% की छूट प्रदान की जाएगी।
    • महिलाओं के स्वामित्व वाले एम.एस.एम.ई. के पंजीकरण के लिये विशेष अभियान चलाया जाएगा।
  • इस पहल के माध्यम से महिलाओं के कौशल विकास और उनको बाजार विकास सहायता प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। ग्रामीण एवं उप-शहरी क्षेत्रों की 7500 से अधिक महिलाओं को वित्त वर्ष 2022-23 में प्रशिक्षित किया जाएगा। 
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR