New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

विशेष रुपया वोस्ट्रो खाता

(प्रारंभिक परीक्षा के लिए - वोस्ट्रो खाता, नोस्ट्रो खाता, विशेष रुपया वोस्ट्रो खाता)
(मुख्य परीक्षा के लिए, सामान्य अध्ययन प्रश्नप्रत्र:2 - सरकारी नीतियों और विभिन्न क्षेत्रों में विकास के लिये हस्तक्षेप और उनके अभिकल्पन तथा कार्यान्वयन के कारण उत्पन्न विषय, भारत के हितों पर विकसित तथा विकासशील देशों की नीतियों तथा राजनीति का प्रभाव)

संदर्भ 

  • हाल ही में, भारत में 20 रूसी बैंकों द्वारा भारत में साझेदार बैंकों के साथ विशेष रुपया वोस्ट्रो खाते (SRVA) खोले गये।

विशेष रुपया वोस्ट्रो खाता (SRVA)

  • वोस्ट्रो खाता, एक ऐसा खाता है, जिसे घरेलू बैंक, विदेशी बैंकों के लिए घरेलू मुद्रा में रखते हैं। 
  • यह घरेलू बैंकों को अपने ग्राहकों को अंतर्राष्ट्रीय बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने की अनुमति देता है।
  • SRVA, इस मौजूदा प्रणाली के लिए एक अतिरिक्त व्यवस्था है जो मुक्त रूप से परिवर्तनीय मुद्राओं का उपयोग करती है और एक मानार्थ प्रणाली के रूप में काम करती है।
    • इससे कठोर (स्वतंत्र रूप से परिवर्तनीय) मुद्रा पर निर्भरता कम होगी।
  • वोस्ट्रो खाते के विपरीत SRVA को खोलने से पहले भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व अनुमोदन की आवश्यकता होती है।
  • SRVA में शेष राशि भारतीय रुपये में परिवर्तित विदेशी मुद्रा प्रवाह की तरह है, वर्तमान फेमा ढांचे के तहत किसी भी अनुमत चालू और पूंजी खाता लेनदेन के लिए शेष राशि का उपयोग किया जा सकता है।
  • सामान्य वोस्ट्रो खाते केवल पारगमन खातों के रूप में कार्य करते हैं, जबकि विशेष वोस्ट्रो खातों में शेष राशि रखी जा सकती है।
  • SRVA ढांचे में तीन महत्वपूर्ण घटक शामिल हैं - चालान, विनिमय दर और निपटान।
    • चालान प्रक्रिया में यह शामिल है कि सभी निर्यात और आयात को भारतीय रूपये में अंकित और चालान किया जाना चाहिए।
    • व्यापारिक साझेदार देशों की मुद्राओं के बीच विनिमय दर बाजार द्वारा निर्धारित होती है।
    • अंतिम निपटान भारतीय राष्ट्रीय रुपये में होता है।

वोस्ट्रो खाता

  • वोस्ट्रो खाता एक ऐसा खाता है, जिसे एक प्रतिनिधि बैंक दूसरे बैंक की ओर से रखता है। 
  • यदि किसी विदेशी बैंक का भारत में कोई खाता नहीं है, लेकिन उसे भारत में भुगतान प्राप्त करना है, तो वह भारत के किसी बैंक में अपना खाता खोलेगा, जिसे वोस्ट्रो खाता कहा जाएगा।  
  • जब कोई भारतीय आयातक, किसी विदेशी बैंक को रुपये में भुगतान करना चाहता है, तो राशि इस वोस्ट्रो खाते में जमा की जाएगी, और जब किसी भारतीय निर्यातक को माल या सेवाओं की आपूर्ति के लिए भुगतान करने की आवश्यकता होगी, तो इस वोस्ट्रो खाते से कटौती की जाएगी, और राशि निर्यातक के खाते में जमा की जाएगी।
  • वोस्ट्रो खाते स्थानीय मुद्रा में रखे जाते है। 

नोस्ट्रो खाता (Nostro Accounts)

  • यदि किसी बैंक की किसी दूसरे देश में कोई शाखा नहीं होती है, तो वह उस देश से धन प्राप्त करने के लिये वहाँ के किसी बैंक में अपना खाता खोलती है, जिसे नोस्ट्रो खाता कहा जाता है। 
  • जैसे यदि एसबीआई की अमेरिका में कोई शाखा नहीं है, लेकिन किसी दूसरे बैंक की शाखा अमेरिका में है, तो अमेरिका में अपनी जमा राशि प्राप्त करने के लिये एसबीआई उस दूसरे बैंक में अपना खाता खोलेगा, जिसे नोस्ट्रो खाता कहा जाएगा।
  • अब यदि अमेरिका में कोई व्यक्ति एसबीआई को पैसा भेजना चाह रहा है, तो वह उस दूसरे बैंक में खुले एसबीआई के खाते में पैसे जमा कर देगा, जिसके बाद वो बैंक इस पैसे को एसबीआई के खाते में स्थानांतरित कर देगा।
  • वोस्ट्रो और नोस्ट्रो खाते तकनीकी रूप से एक ही प्रकार के खाते हैं, जिसमें यह अंतर होता है कि खाता कौन और कहाँ खोलता है।
  • यदि एसबीआई जैसा कोई भारतीय बैंक संयुक्त राज्य अमेरिका में खाता खोलना चाहता है, तो वह अमेरिका में एक बैंक से संपर्क करेगा, जो नोस्ट्रो खाता खोलेगा और एसबीआई के लिए डॉलर में भुगतान स्वीकार करेगा।
  • अमेरिका में भारतीय बैंक द्वारा खोला गया खाता, भारतीय बैंक के लिए नोस्ट्रो खाता होगा, जबकि अमेरिकी बैंक के लिए वोस्ट्रो खाता माना जाएगा।

vostro-account

लोरो खाता 

  • लोरो एक इतालवी शब्द है जिसका शाब्दिक अर्थ है - उनका।
  • लोरो खाता एक चालू खाता है, जो एक घरेलू बैंक द्वारा दूसरे घरेलू बैंक के लिए किसी विदेशी बैंक में रखा जाता है।
  • एक लोरो खाता मूल रूप से उस बैंक के लिए नोस्ट्रो खाता है, जिसने खाता खोला था और यह उन बैंकों के लिए एक लोरो खाता होगा, जिनकी ओर से खाता खोला गया था।
  • जैसे बैंक ऑफ बड़ौदा, एसबीआई को सिटी बैंक न्यूयॉर्क के साथ एक बैंक खाता खोलने के लिए कहता है, तो यह एसबीआई के लिए नोस्ट्रो खाता तथा बैंक ऑफ बड़ौदा के लिए लोरो खाता होगा।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR