New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM

श्रीलंका ने भारत को मुफ्त पर्यटक वीजा प्रदान किया 

प्रारंभिक परीक्षा – मुफ्त पर्यटक वीजा (free tourist visas)
 मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर-2 

चर्चा में क्यों

श्रीलंका ने भारत सहित छह अन्य देशों के आगंतुकों के लिए मुफ्त पर्यटक वीजा को मंजूरी दी।

tourist-visa

प्रमुख बिंदु 

  • श्रीलंका ने पर्यटन को बढ़ावा देने एवं विदेशी मुद्रा भंडार को बढ़ाने के लिए 24 अक्टूबर 2023  को पर्यटकों के आगमन को बढ़ावा देने और अर्थव्यवस्था के पुनर्निर्माण में मदद के प्रयासों के तहत पर्यटकों के लिए वीजा शुल्क माफ कर दिया।
  • भारत पारंपरिक रूप से श्रीलंका का टॉप इनबाउंड टूरिस्ट मार्केट है।
  •  सितंबर 2023 तक भारत के 2 लाख से अधिक भारतीय पर्यटक ( जो कुल पर्यटक आगमन का 20% है) श्रीलंका का दौरा कर चुके हैं।
  • श्रीलंकाई कैबिनेट ने 31 मार्च, 2024 तक चीन, भारत, रूस, थाईलैंड, इंडोनेशिया, मलेशिया और जापान के पर्यटकों को मुफ्त पर्यटक वीजा जारी करने के लिए एक पायलट परियोजना के कार्यान्वयन की घोषणा की।
  •  यह कदम श्रीलंकाई पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए योजनाबद्ध ‘कई नए कार्यक्रमों’ का हिस्सा है।
  • श्रीलंका में पर्यटन विदेशी मुद्रा अर्जित करने वाले क्षेत्रों में से एक है।
  • श्रीलंका का पर्यटन क्षेत्र 2019 में आतंकवादी हमले, 2020 तथा 2021 में कोविड महामारी और 2022 में आर्थिक संकट से प्रभावित रहा है ।
  •  भारतीय पर्यटकों से ऑनलाइन वीज़ा आवेदन के लिए 20 डॉलर का शुल्क लिया जाता था। 
  •  मुफ्त पर्यटक वीजा जारी करने के फैसले से भारत सहित अन्य देशों के पर्यटकों के आगमन को बढ़ावा मिलने की संभावना है।

प्रश्न: हाल ही में किस देश ने भारत को मुफ्त पर्यटक वीजा प्रदान किया है? 

 (a) मालदीव  

(b)  श्रीलंका

(c) थाईलैंड  

(d) इंडोनेशिया

उत्तर: (b)

मुख्य परीक्षा प्रश्न : मुफ्त पर्यटक वीजा से क्या तात्पर्य है? मुफ्त पर्यटक वीजा के प्रमुख निहितार्थों की विवेचना कीजिए।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR