New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM

सुभद्रा योजना

चर्चा में क्यों ?

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 17 सितंबर को अपने 74वें जन्मदिन पर ओडिशा की सुभद्रा योजना का शुभारंभ किया

सुभद्रा योजना

  • इस योजना का लक्ष्य 1 करोड़ से अधिक महिलाओं को सशक्त बनाना है 
  • इसके अंतर्गत महिलाओं को 5000 रुपये की दो किस्तों में कुल 10,000 रुपये प्रति वर्ष का भुगतान किया जाएगा। 
    • पहली किस्त - रक्षा बंधन पर 5,000 रुपये
    • दूसरी किस्त - अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) पर 5,000 रुपये
  • इस योजना के लिए 21 से 60 वर्ष के बीच की आयु की महिलाएं पात्र होंगी। 
    • वित्तीय रूप से मजबूत, सरकारी नौकरी धारक, आयकरदाता और किसी भी सरकारी योजना के तहत 1,500 रुपये या उससे अधिक मासिक या 18,000 रुपये या उससे अधिक की सहायता प्राप्त करने वाले लोग सुभद्रा सहायता प्राप्त करने के पात्र नहीं होंगे।
  • पात्र महिला लाभार्थी को पांच वर्षों में कुल 50,000 रुपये मिलेंगे।
  • लाभार्थियों को एक सुभद्रा डेबिट कार्ड भी जारी किया जाएगा। 
  • योजना के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत और शहरी स्थानीय निकाय में अधिकतम डिजिटल लेनदेन वाली 100 लाभार्थियों की भी पहचान की जाएगी। 
    • इन्हें अतिरिक्त प्रोत्साहन के रूप में 500 रुपये दिए जाएंगे।

प्रश्न  - हाल ही में किस राज्य ने सुभद्रा योजना की शुरुआत की ?

(a) उत्तर प्रदेश 

(b) हरियाणा 

(c) उत्तराखंड 

(d) ओडिशा 

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR