New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

लीबिया के पूर्वी हिस्से में अचानक आई बाढ़

प्रारम्भिक परीक्षा – प्राकृतिक आपदा, बाढ़ , तूफान डैनियल
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन पेपर-3

सन्दर्भ

  • 11 सितंबर, 2023 को पूर्वी लीबिया में अचानक आई बाढ़ से भूमध्यसागरीय तटीय शहर डर्ना को अपार क्षति का सामना करना पड़ा है।

Libya

प्रमुख बिंदु 

  • पूर्वी लीबिया में अचानक आई बाढ़ का मुख्य कारण भूमध्यसागरीय तूफान डैनियल से हुई मूसलाधार बारिश तथा बांध का टूटना है। 
  • पूर्वोत्तर लीबिया सबसे अधिक औसत वार्षिक वर्षा वाले क्षेत्रों में से एक है।
  • बाढ़ के कारण पूर्वी लीबिया में अपार जन-धन की क्षति हुई है। 

बाढ़ (Flood) : 

  • किसी जलमार्ग, जैसे कि नदी, नाला या जल निकासी खाई में पानी बढ़ने के कारण सामान्य रूप से शुष्क क्षेत्र में आने वाली पानी के अतिप्रवाह को बाढ़ कहा जाता है। 
  • बाढ़ आमतौर पर अचानक नहीं आती है यह कुछ विशेष ऋतु/मौसम में ही आती है। 

आकस्मिक बाढ़ (Flash flood) : 

  • कम समय में, आम तौर पर 6 घंटे से भी कम समय में भारी या अत्यधिक/ मूसलाधार वर्षा के कारण आने वाले जल प्रवाह को आकस्मिक बाढ़ (Flash flood) कहा जाता है । 
  • यह अत्यधिक वर्षा होने के कुछ मिनटों या कुछ घंटों के भीतर घटित होता है। 
  • आकस्मिक बाढ़ की स्थिति तब उत्पन्न होती है जब तटबंध या बांध टूट जाय या किसी मलबे या बर्फ के जमाव के कारण अचानक पानी छोड़े जायें ।
  • यह नदी तल, शहरी सड़कों या पहाड़ी घाटियों से होकर अपने सामने आने वाली हर चीज को बहा ले जाती है।

बाढ़ आने के कारण :

  • बाढ़ आने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे- तटीय क्षेत्रों में तूफानी वर्षा, लंबे समय तक होने वाली तेज बारिश, हिम का पिघलना, जमीन की अंत: स्पंदन (infiltration) दर में कमी आना और अधिक मृदा अपरदन के कारण नदी जल में जलोढ़ की मात्रा में वृद्धि होना आदि। 
  • मानवीय क्रियाकलापों, अँधाधुंध वन कटाव, अवैज्ञानिक कृषि पद्धतियाँ, प्राकृतिक अपवाह तंत्रों का अवरुद्ध होना तथा नदी तल और बाढ़कृत मैदानों पर मानव बसाव की वजह से बाढ़ की तीव्रता, परिमाण और विध्वंसता बढ़ जाती है।

बाढ़ का प्रभाव 

  • बार-बार बाढ़ आने और कृषि भूमि तथा मानव बस्तियों के डूबने से देश की आर्थिक व्यवस्था तथा समाज पर गहरा प्रभाव पड़ता है। 

बाढ़ से हानि

  • बाढ़ न सिर्फ फसलों को बर्बाद करती है बल्कि आधारभूत ढाँचा, जैसे- सड़कें, रेल पटरी, पुल और मानव बस्तियों को भी नुकसान पहुँचाती है। 
  • बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में कई तरह की बीमारियाँ, जैसे- हैजा, आंत्रशोथ, हेपेटाइटिस और दूषित जल जनित बीमारियाँ फैल जाती हैं। 

बाढ़ से लाभ

  • बाढ़ से कुछ लाभ भी हैं जैसे- बाढ़ खेतों में उपजाऊ मिट्टी लाकर जमा करती है जो फसलों के लिए बहुत लाभदायक है। 

बाढ़ के प्रभाव को कम करने के उपाय 

  • बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तटबंध बनाना, नदियों पर बाँध बनाना, वनीकरण और आमतौर पर बाढ़ लाने वाली नदियों के ऊपरी जल ग्रहण क्षेत्र में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध लगाना । 
  • नदी वाहिकाओं पर बसे लोगों को कहीं और बसाना एवं बाढ़ के मैदानों में जनसंख्या के जमाव पर नियंत्रण रखना आदि। 

प्रारम्भिक परीक्षा प्रश्न : निम्नलिखित में से किस तूफान के कारण लीबिया में अचानक बाढ़ आ गई?

(a) इडलिया 

(b) डैनियल

(c) हाइकुई

(d) हिलेरी

उत्तर (b)

मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न -  विश्व में प्राकृतिक आपदा के बढ़ते प्रभाव को कम करने उपाय सुझाएँ।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X