New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM

स्वेज नहर 

प्रारम्भिक परीक्षा – स्वेज नहर
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर- 1

संदर्भ

  • इस नहर का निर्माण 17 नवंबर1869 में मिस्र में हुआ था। 
  • इस नहर के उत्तरी प्रवेश द्वार पर अर्थात भू-मध्य सागर की ओर पोर्ट सईद तथा दक्षिणी प्रवेश द्वार पर अर्थात लाल सागर की ओर पोर्ट स्वेज स्थित है।

Suez-canal

विशेषता

  • यह दुनिया का सबसे व्यस्ततम कृत्रिम जलमार्ग है। 
  • इसके निर्माण का कार्य वर्ष1854 में एक फ्रांसीसी इंजीनियर फर्दीनन्द-द-लेपेप्स के द्वारा किया गया था। 
  • वर्ष1956 में मिस्र द्वारा इस नहर का राष्ट्रीयकरण किया गया।
  • इसका निर्माण कार्य वर्ष1859 में प्रारंभ हुआ था,इसे बनने में 10 वर्ष लगे।  
  • इस नहर के उत्तरी भाग में लिटिल झील, मध्य भाग में टिमसा झील एवं दक्षिणी भाग में ग्रेट बिटर झील है। ये सभी खारे पानी की झीलें है। 
  • इस नहर के पश्चिमी किनारे पर ईस्माइलिया नगर है। 
  • वर्ष1956 में मिस्र द्वारा इस नहर का राष्ट्रीयकरण किया गया।

महत्व

  • अत्यधिक यात्री एवं माल कर होने के कारण यह नहर व्यापार की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि लगभग 10% से 12% का वैश्विक व्यापर इसी जलमार्ग के द्वारा होता है। 
  • स्वेज नहर के खुलने से भारत और यूरोप के मध्य 7,000 कि०मी० दूरी कम हो गई है।
  • यह यूरोप को हिंद महासागर में एक नवीन प्रवेश मार्ग प्रदान करता है तथा लिवरपूल एवं कोलंबो के बीच प्रत्यक्ष समुद्री मार्ग की दूरी को उत्तमाशा अंतरीप मार्ग की तुलना में घटाता है। 
  • यह जलबंधकों से रहित समुद्र सतह के बराबर नहर है, जो यह लगभग 160 कि.मी. लंबी तथा 11 से 15 मीटर गहरी है। 
  • इस नहर में प्रतिदिन लगभग 100 जलयान आवागमन करते हैं तथा उन्हें इस नहर को पार करने में 10-12 घंटे का समय लगता है।

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न:- निम्नलिखित में से स्वेज नहर के निर्माण होने से भारत और यूरोप के मध्य कितने किलोमीटर की दूरी कम हो गई है?

(a)  5,000 किलोमीटर  

(b)  6,000 किलोमीटर

(c)  7,000 किलोमीटर 

(d)  8,000 किलोमीटर

उत्तर: (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न:- वैश्विक व्यापर की दृष्टि से स्वेज नहर के महत्व की विवेचना कीजिए।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR