New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

चीनी योजना: दिल्ली

प्रारंभिक परीक्षा - समसामयिकी, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन पेपर-2    
  

चर्चा में क्यों-

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने गरीबों के लिए चीनी योजना को मंजूरी दी है।

प्रमुख बिंदु- 

  • मुख्यमंत्री से मंजूरी मिलने के बाद अब यह फाइल एलजी के पास भेजी गई है।
  • राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के तहत सभी एनएफएसए लाभार्थियों को मिलने वाले गेहूं, चावल के अलावा दिल्ली सरकार ने मुफ्त चीनी देने का निर्णय लिया है।
  • 68,747 राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कार्डधारकों सहित लगभग 2,80,290 लाभार्थियों को इस निर्णय से लाभ होगा।
  • इस पहल के कार्यान्वयन के लिए हर महीने लगभग 1.11 करोड़ के अनुमानित बजट की आवश्यकता होगी।
  • इस पहल का उद्देश्य गरीब परिवारों के सामने आने वाली कठिनाइयों को कम करना और सभी के लिए खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

प्रश्न:- निम्नलिखित कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

  1. दिल्ली में चीनी योजना को मंजूरी मिलने के बाद यहाँ के कार्ड धारकों को गेंहू, चावल के अलावा चीनी भी मुफ्त मिलेगी।
  2. राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के तहत आने वाले कार्डधारक 

 दिल्ली की चीनी योजना से लाभान्वित होंगे।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए- 

कूट-

(a) केवल 1                          

(b) केवल 2                              

(c) 1 और 2 दोनों                  

(d) न 1 और ना ही 2   

उत्तर - (c)

मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न- राष्ट्रीय राजधानी में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्डधारक व्यापक रूप से लाभान्वित हो रहे हैं। चर्चा कीजिए।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR