New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM

सुपर गरुड़ शील्ड  अभ्यास

चर्चा में क्यों

संयुक्त राज्य अमेरिका और इंडोनेशिया की सेनाओं ने इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर वार्षिक संयुक्त युद्ध अभ्यास शुरू किया, जिसमें पहली बार ऑस्ट्रेलिया, जापान और सिंगापुर की सेनाओं ने भी भाग लिया। 

प्रमुख बिंदु

  • 3-14 अगस्त तक चले इस अभ्यास में तीनों सेनाओं ने भाग लिया। यह भारत-प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती समुद्री गतिविधि के बीच मजबूत संबंधों का संकेत है। इस अभ्यास की शुरूआत वर्ष 2009 में हुई थी। 
  • इसका उद्देश्य एक स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत के समर्थन में अंतर-क्षमता, विश्वास और सहयोग को मजबूत बनाना है।
  • चीनी राज्य मीडिया ने इस अभ्यास को अमेरिका द्वारा नाटो के समान एक हिंद-प्रशांत गठबंधन बनाने का हिस्सा बताया है।
  • इंडोनेशिया इस क्षेत्र के लिये रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है और लंबे समय से एक प्रमुख अमेरिकी भागीदार रहा है। इस वर्ष की शुरुआत में अमेरिका ने इंडोनेशिया को उन्नत लड़ाकू विमानों की 13.9 अरब डॉलर की बिक्री को मंजूरी दी थी।
  • ध्यातव्य है की गरुड़ शक्ति अभ्यास भारत और इंडोनेशिया की सेनाओं के विशेष बलों के बीच एक द्विपक्षीय अभ्यास है।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR