New
The Biggest Summer Sale UPTO 75% Off, Offer Valid Till : 31 May 2025 New Batch for GS Foundation (P+M) - Delhi & Prayagraj, Starting from 2nd Week of June. The Biggest Summer Sale UPTO 75% Off, Offer Valid Till : 31 May 2025 New Batch for GS Foundation (P+M) - Delhi & Prayagraj, Starting from 2nd Week of June.

सुपरकंप्यूटर

प्रारंभिक परीक्षा – सुपरकंप्यूटर
मुख्य परीक्षा : सामान्य अध्ययन प्रश्नप्रत्र 3 – विज्ञान और प्रोद्योगिकी के क्षेत्र में उपलब्धियाँ

संदर्भ:

हाल ही में पृथ्वी विज्ञान मंत्री ने यह घोषणा की है कि इस वर्ष भारत के सुपरकंप्यूटरों में 18 पेटाफ्लॉप्स क्षमता का एक सुपरकंप्यूटर जुड़ जायेगा, जो वर्तमान के सुपरकंप्यूटरों के लगभग तीन गुनी क्षमता से गणना करने में सक्षम होगा।

भारत में अभी सबसे तेज सुपरकंप्यूटर:

  • वर्तमान में भारत के सबसे शक्तिशाली, नागरिक सुपरकंप्यूटर - प्रत्यूष और मिहिर - 6.8 पेटाफ्लॉप्स की संयुक्त क्षमता के साथ क्रमशः भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (IITM), पुणे और राष्ट्रीय मध्यम अवधि मौसम पूर्वानुमान केन्द्र (NCMRWF), नोएडा में स्थापित किये गए हैं। यहाँ ध्यान देने की बात यह है कि ये दोनों सुपरकंप्यूटर नागरिक सेवाओं से संबद्ध हैं।  
  • इन्हें 2018 में ₹438 करोड़ के निवेश से चालू किया गया था।
  • ये दोनों पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (एमओईएस) से संबद्ध हैं।

फ़्रांस से आयात:

  • नए सुपरकंप्यूटर फ्रांसीसी कंपनी एटीओएस (ATOS) से आयात किए गए हैं।
  • भारत सरकार द्वारा दिसंबर 2018 में फ्रांस के साथ 2025 तक ₹4,500 करोड़ मूल्य के उच्च क्षमता वाले सुपरकंप्यूटर खरीदने के लिए समझौता किया गया था।

कंप्यूटर क्या है?

  • COMPUTER  शब्द लैटिन भाषा के 'COMPUTARE (कम्प्यूटेअर)’ एवं अंग्रेजी भाषा के 'COMPUTE (कम्प्यूट)' शब्द से बना है, जिसका अर्थ होता है 'गणना'
  • Compute शब्द Calculate शब्द का पर्यायवाची हैं इसलिए इस शब्द के आधार पर ‘कंप्यूटर’ को अत्यधिक तीव्र गति से गणना करने वाली मशीन भी कहा जा सकता है।

सुपरकंप्यूटर क्या है?

  • सुपरकंप्यूटर, एक ऐसा कंप्यूटर होता है जिसकी कार्य करने की क्षमता आम कंप्यूटर की तुलना में बहुत ज़्यादा होती है। 
  • यही कारण है की इसमें “सुपर” शब्द का इस्तमाल किया गया है। 
  • ये कंप्यूटर अपने उच्च-प्रदर्शन प्रणालियों के कारण ही इस्तमाल में लिए जाते हैं। 
  • ऐसे कंप्यूटरों का उपयोग मुख्य रूप से वैज्ञानिक शोधों और इंजीनियरिंग से जुड़े जटिल कार्यों के लिए किया जाता है जिनमें अत्यधिक उच्च गति की गणना की आवश्यकता होती है। 
  • विश्व का पहला सुपरकंप्यूटर 1964 में बनाया गया जिसका नाम CDC-6600 था। 
  • लेकिन विश्व का पहला सफल सुपरकंप्यूटर Cray-1 है। 
  • Cray-1 के आविष्कारक Seymour Cray को सुपर कंप्यूटर का पिता कहा जाता है। 

भारत में सुपरकंप्यूटर

  • भारत का पहला सुपरकंप्यूटर "परम शिवाय (PARAM 8000) " है। 
  • इसे विजय पांडुरंग भाटकर ने 1991 में बनाया था। 
  • इन्हें भारतीय सुपरकंप्यूटर का पिता कहा जाता है। 
  • जर्मनी में हुए इंटरनेशनल सुपरकंप्यूटिंग कॉन्फ्रेंस (ISC 2023) में भारत के AI सुपरकंप्यूटर 'ऐरावत' को दुनिया में 75वां स्थान मिला है।

supercomputer

  • एआई सुपरकंप्यूटर 'ऐरावत' सी-डैक, पुणे में स्थापित है। 
  • सुपरकंप्यूटरों की क्षमता के आधार पर हाल ही में जारी “टॉप 500” वैश्विक सुपरकंप्यूटिंग सूची के 61वें संस्करण में नामित किया गया है, ऐरावत पीएसएआई, 13,170 टेराफ्लॉप्स (रिपीक) की उल्लेखनीय गति के साथ भारत की सबसे बड़ी और सबसे तेज एआई सुपरकंप्यूटिंग प्रणाली है। 

    ‘टॉप 500

    • ‘टॉप 500 वर्तमान में उपयोग किए जा रहे 500 सबसे तेज कंप्यूटर सिस्टम को सूचीबद्ध करता है।
    • इसे वर्ष 1993 में शुरू किया गया था और तब से हर 6 महीने में अपडेट किया जाता है।
    • रिपोर्ट उन साइटों को सूचीबद्ध करती है जिनमें दुनिया भर में स्थापित 500 सबसे शक्तिशाली कंप्यूटर सिस्टम हैं।
    • प्राप्त किए गए सर्वश्रेष्ठ लिनपैक बेंचमार्क प्रदर्शन का उपयोग कंप्यूटरों की रैंकिंग में प्रदर्शन माप के रूप में किया जाता है।
    • लिनपैक बेंचमार्क कंप्यूटर के निष्पादन की फ्लोटिंग-पॉइंट दर का एक मानक है।

    टॉप 500’ में भारत के सुपरकंप्यूटरों की स्थिति

    • 'ऐरावत' एआई सुपरकंप्यूटर 75 वें स्थान पर
    • परम सिद्धि-AI’ सुपरकंप्यूटर 131वें स्थान पर
    • ‘प्रत्यूष’ सुपरकंप्यूटर 169 वें स्थान पर
    • ‘मिहिर’ सुपरकंप्यूटर 316वें स्थान पर 

    टॉप 500’ में सबसे तेज 5 सुपरकंप्यूटर 

    COMPUTER

    1. फ्रंटियर (Frontier) सिस्टम, टेनेसी, यूएसए (1.194 एक्सा फ्लॉप/एस)
    2. फुगाकू (Fugaku) सिस्टम, कोबे, जापान (442 पेटा फ्लॉप/एस)
    3. लूमि (LUMI), फ़िनलैंड (309 पेटा फ्लॉप/एस)
    4. लेओनार्दो (Leonardo), इटली (278 पेटा फ्लॉप/एस) 
    5. समिट (Summit), यूएसए (148 पेटा फ्लॉप/एस) 
    « »
    • SUN
    • MON
    • TUE
    • WED
    • THU
    • FRI
    • SAT
    Have any Query?

    Our support team will be happy to assist you!

    OR