New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM

सुपरमैसिव ब्लैक होल 

प्रारम्भिक परीक्षा –  सुपरमैसिव ब्लैक होल
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-3

संदर्भ

  • वैज्ञानिकों ने मेसियर 87 आकाशगंगा  में रहने वाले एक सुपरमैसिव ब्लैक होल की पहचान की है, जो हमारी आकाशगंगा  से लगभग 55 मिलियन प्रकाश वर्ष दूर स्थित है।

प्रमुख बिंदु  

  • यह खोज न केवल ब्रह्मांडीय इकाई की उपस्थिति की पुष्टि करती है बल्कि इसके चक्रण पर भी प्रकाश डालती है, जो अल्बर्ट आइंस्टीन के सापेक्षता सिद्धांत के लिए महत्वपूर्ण समर्थन प्रदान करती है।

ब्लैक होल

  • ब्लैक होल अंतरिक्ष में ऐसे क्षेत्रों को कहा जाता है, जहां गुरुत्वाकर्षण इतना प्रबल होता है कि प्रकाश का पलायन भी नहीं हो सकता है। 
  • ब्लैक होल की चक्रण विधि को "स्मोकिंग गन" के रूप में जाना जाता है।
  • हार्वर्ड-स्मिथसोनियन सेंटर फॉर एस्ट्रोफिजिक्स के एक खगोलशास्त्री इगोर चिलिंगेरियन के अनुसार, यह खोज ब्लैक होल और उसके चक्रण विधि (Spin) के अस्तित्व की पुष्टि करती है।

सुपरमैसिव ब्लैक होल

  • हार्वर्ड-स्मिथसोनियन सेंटर फॉर एस्ट्रोफिजिक्स के खगोल भौतिकीविद् विस्टन बेनबो के खोज के अनुसार, सुपरमैसिव ब्लैक होल में केवल दो गुण होते हैं: द्रव्यमान और चक्रण/ घुमना (Spin) । 
  • सुपरमैसिव ब्लैक होल उन आकाशगंगाओं के साथ विकसित होते हैं जिनमें वे रहते हैं, जो ब्रह्मांड के गठन और बड़े पैमाने पर संरचना की एक झलक प्रदान करता है। 
  • इगोर चिलिंगेरियन के अनुसार, सुपरमैसिव ब्लैक होल खगोल भौतिकी में एक महत्वपूर्ण क्षण को चिह्नित करता है, जिसमें हमारे ब्रह्मांड के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त होने की संभावना है।

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न :- हाल ही में खोजे गये सुपरमैसिव ब्लैक होल के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

  1. इस ब्लैक होल में दो गुण द्रव्यमान और चक्रण (Spin) पाये गये हैं। 
  2. यह हमारी आकाशगंगा से लगभग 55 मिलियन प्रकाश वर्ष दूर स्थित है। 
  3. यह ब्लैक होल अल्बर्ट आइंस्टीन के सापेक्षता के सिद्धांत पर कार्य कर रहा है । 

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

(a) केवल एक

(b) केवल दो

(c) सभी तीन

(d) कोई भी नहीं

उत्तर :(c)

स्रोत : Wion 

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR