New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

सुप्रीम कोर्ट क्रॉनिकल (Supreme Court Chronicle)

प्रारंभिक परीक्षा – सुप्रीम कोर्ट क्रॉनिकल (Supreme Court Chronicle)
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर-2   

चर्चा में क्यों

सुप्रीम कोर्ट ने अदालत के कामकाज के बारे में जानकारी मुहैया कराने के लिए 17 नवंबर 2023 सुप्रीम कोर्ट क्रॉनिकल नामक मासिक न्यूजलेटर की शुरुआत की।

Supreme-Court-Chronicle

प्रमुख बिंदु 

  • मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने सुप्रीम कोर्ट क्रॉनिकल के पहले अंक के प्रकाशन की घोषणा की और कहा कि इस न्यूजलेटर के जरिए कोई भी पाठक न्यायालय के इतिहास, कानूनी परिदृश्य को परिभाषित करने वाले प्रमुख निर्णयों के अवलोकन के साथ ही, प्रमुख व्यक्तियों के बारे में जानकारी हासिल प्राप्त कर सकता है जो सुप्रीम कोर्ट में काम करते हैं।
  • 'सुप्रीम कोर्ट क्रॉनिकल उच्चतम न्यायालय के कामकाज के बारे में जानकारी का एक प्रमुख स्रोत बनेगा।
  • यह पाठकों को अदालत कक्ष के भीतर और बाहर की गतिविधियों के बारे में जानकारी देगा।
  • यह न्यूजलेटर न्याय वितरण प्रणाली की सहयोगात्मक प्रक्रिया पर प्रकाश डालेगा और पाठकों को न्यायालय की कार्यप्रणाली में सुधार के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों के बारे में भी बताएगा।
  • यह मासिक न्यूजलेटर सुप्रीम कोर्ट के पारदर्शिता, जुड़ाव और प्रगति के एक नए युग का भी प्रतीक है।

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court)

  • सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) भारतीय न्यायिक प्रणाली का सर्वोच्च न्यायिक संस्थान है। 
  • यह भारतीय संविधान के अनुसार स्थापित की गई है और उच्चतम न्यायिक अधिकार वाली संस्था के रूप में कार्य करती है।
  • सुप्रीम कोर्ट भारत के न्यायिक प्रशासन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और
  • इसे संविधान का रखवाला के रूप में भी जाना जाता है।
  • सुप्रीम कोर्ट का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
  • भारतीय संविधान में सुप्रीम कोर्ट की स्थापना 26 जनवरी 1950 को हुई थी।

    प्रश्न: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए 

    1. सुप्रीम कोर्ट ने 17 नवंबर 2023 सुप्रीम कोर्ट क्रॉनिकल नामक मासिक न्यूजलेटर की शुरुआत की।
    2. भारतीय संविधान में सुप्रीम कोर्ट की स्थापना 26 जनवरी 1950 को हुई थी।

    उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

     (a) केवल 1   

    (b) केवल 2  

    (c) कथन 1 और 2  

    (d)  न तो 1, न ही 2

    उत्तर: (c)

    स्रोत: दैनिक जागरण

    « »
    • SUN
    • MON
    • TUE
    • WED
    • THU
    • FRI
    • SAT
    Have any Query?

    Our support team will be happy to assist you!

    OR
    X