New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

सूरत डायमंड बोर्स' (Surat Diamond Bourse)

प्रारंभिक परीक्षा – सूरत डायमंड बोर्स (Surat Diamond Bourse)
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-3  

चर्चा में क्यों 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 दिसंबर, 2023 को दुनिया के सबसे बड़े कार्यालय भवन- सूरत डायमंड बोर्स (SDB) का उद्घाटन किया।

Surat-Diamond-Bourse

प्रमुख बिंदु 

  • सूरत डायमंड बोर्स (SDB) दुनिया की सबसे बड़ी इंटरकनेक्टेड और अमेरिकी रक्षा मुख्यालय पेंटागन से बड़ी ऑफिस बिल्डिंग है।
  • यह इमारत 15 मंजिला है एवं 35 एकड़ भूमि में फैली हुई है और इसमें नौ आयताकार संरचनाएं बनी हैं। जो एक केंद्र से आपस में जुड़ी हैं।
  • नवनिर्मित सूरत डायमंड बोर्स में 65,000 से अधिक हीरा पेशेवर एक साथ काम कर सकेंगे।
  • सूरत डायमंड बोर्स में 4500 से ज्यादा ऑफिस हैं।
  • इस बिल्डिंग को 3,500 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया है।
  • गौरतलब है कि सूरत को विश्व की रत्न राजधानी के रूप में जाना जाता है, जहां दुनिया के 90% हीरे तराशे जाते हैं।
  • सूरत दुनिया के 92% नेचुरल डायमंड की मैन्युफैक्चरिंग करता है।
  • इस बिल्डिंग का कंस्ट्रक्शन फरवरी 2015 में शुरु हुआ था और अप्रैल 2022 में इसका काम पूरा हुआ।
  • एक अंतरराष्ट्रीय डिजाइन प्रतियोगिता के बाद भारतीय आर्किटेक्ट कंपनी मॉर्फोजेनेसिस (Morphogenesis) ने इस इमारत का डिजाइन तैयार किया था।
  • SDB को सूरत की डायमंड इंडस्ट्री ने मैन्युफैक्चरिंग और ट्रेडिंग दोनों के लिए वन-स्टॉप हब के रूप में स्थापित किया है।
  • इस बिल्डिंग  का नाम अगस्त 2023 में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ था।
  • यह इमारत 35.54 एकड़ में फैली है, जिसका बिल्ड अप एरिया 67 लाख स्क्वायर फीट है।
  • इस इमारत को इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल (IGBC) से प्लैटिनम रैंकिंग मिली है। 
  • SDB एक नॉन प्रॉफिट ऑर्गेनाइजेशन है, जिसे कंपनी अधिनियम 2013 की धारा 8 के तहत बनाया गया है।

प्रश्न: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए ।

  1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 दिसंबर, 2023 को दुनिया के सबसे बड़े कार्यालय भवन- सूरत डायमंड बोर्स(SDB) का उद्घाटन किया। 
  2. सूरत डायमंड बोर्स (SDB) दुनिया की सबसे बड़ी इंटरकनेक्टेड और अमेरिकी रक्षा मुख्यालय पेंटागन से बड़ी ऑफिस बिल्डिंग है।
  3. सूरत दुनिया के 92% नेचुरल डायमंड की मैन्युफैक्चरिंग करता है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

(a) केवल एक

(b) केवल दो 

(c) सभी तीनों 

(d) कोई भी नहीं 

उत्तर: (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न: – सूरत डायमंड बोर्स क्या है? सूरत डायमंड बोर्स के प्रमुख विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।

स्रोत: the hindu

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X