New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

स्वनिधि महोत्सव 

चर्चा में क्यों

हाल ही में, आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की सफलता का जश्न मनाने के लिये एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के रूप में ‘स्वनिधि महोत्सव’ का आयोजन कर रहा है।

प्रमुख बिंदु 

  • मंत्रालय द्वारा देश के 33 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 75 शहरों में 09 जुलाई से 31 जुलाई, 2022 तक इस महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
  • यह महोत्सव लाभार्थी स्ट्रीट वेंडरों की विकास गाथा और भारतीय अर्थव्यवस्था में उनके योगदान को पहचानने का त्योहार है। 

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना

  • रेहड़ी-पटरी वालों (स्ट्रीट वेंडरों) को कार्यशील पूंजी ऋण की सुविधा देने के लिये 1 जून, 2020 को पीएम स्वनिधि योजना को शुरू किया गया।  
  • इस योजना का उद्देश्य उन छोटे उद्यमियों के व्यवसायों को फिर से शुरू करने के लिये आर्थिक सहायता प्रदान करना था जो कोविड-19 महामारी के दौरान लगाए गए लॉकडाउन के कारण बुरी तरह से प्रभावित हुए थे। 
  • यह योजना रेहड़ी-पटरी वालों के वित्तीय समावेशन का पहला व्यापक प्रयास है। इस योजना से पूर्व रेहड़ी-पटरी वाले पूंजी के लिये उच्च ब्याज दरों पर ऋण देने वाले अनौपचारिक माध्यमों पर निर्भर थे।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR