New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM

ताडोबा अंधारी टाइगर रिजर्व

प्रारम्भिक परीक्षा – ताडोबा अंधारी टाइगर रिजर्व
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-1और 3

चर्चा में क्यों

  • ताडोबा अंधारी टाइगर रिजर्व में एक प्रमुख बाघ टी-44 (बजरंग) की छोटा मटका नामक एक अन्य बाघ के साथ क्षेत्रीय लड़ाई में मृत्यु हो गई।

tadoba-andhari-tiger-reserve

ताडोबा अंधारी टाइगर रिजर्व 

  • यह रिजर्व महाराष्ट्र राज्य के चंद्रपुर जिले में स्थित है जो नागपुर शहर से लगभग 150 किमी दूर है। 
  • ताडोबा राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना वर्ष 1955 में की गई थी तथा अंधारी वन्यजीव अभयारण्य की स्थापना वर्ष 1986 में की गई थी । इन दोनों को मिलाकर वर्ष 1995 में ताडोबा अंधारी टाइगर रिजर्व बनाया गया । इसका कुल क्षेत्रफल लगभग 1,727 वर्ग किमी है। 
  • यह महाराष्ट्र का सबसे पुराना और सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान है ।

'ताडोबा' का अर्थ 

  • 'ताडोबा' शब्द भगवान के नाम "ताडोबा" या "तरु" से लिया गया है तथा "अंधारी" शब्द इस क्षेत्र में बहने वाली अंधारी नदी के नाम से लिया गया है। इन दोनों शब्दों को मिलाकर ताडोबा अंधारी राष्ट्रीय उद्यान बनाया गया है। 
  • वर्ष 2010 की राष्ट्रीय जनगणना के अनुसार, इस रिजर्व में लगभग 43 बाघ थे । 
  • यह राष्ट्रीय उद्यान प्रत्येक मौसम में 15 अक्टूबर से 30 जून तक पर्यटकों के लिए खुला रहता है तथा प्रत्येक मंगलवार को पूरे दिन बंद रहता है।

ताडोबा अंधारी टाइगर रिजर्व में पाये जाने वाले वनस्पति -

  • यहाँ पर उष्णकटिबंधीय शुष्क पर्णपाती वन पाये जाते हैं जिनमें सागौन प्रमुख वृक्ष प्रजाति है।
  • इसके अतिरिक्त यहाँ पर  ऐन, बीजा, धौड़ा, हल्द, सलाई, सेमल, तेंदू, बहेड़ा, हिरदा, करया गोंद, महुआ मधुका, अर्जुन, बांस, भेरिया, ब्लैक प्लम तथा कई अन्य वृक्ष पाये जाते हैं ।

विशेषता 

  • इस अभयारण्य का अधिकांश भाग पहाड़ी क्षेत्र में स्थित है तथा यहाँ पर स्थित घना वन क्षेत्र, चिकनी घास के मैदान, गहरी घाटियाँ और बाघों की अधिक संख्या को स्थिर करने के लिए एक प्राकृतिक अनुकूल वातावरण है।

प्रमुख जीव-जंतु

  • इस अभयारण्य में पाये जाने वाले प्रमुख वन्यजीव- बाघ, भारतीय तेंदुए, स्लॉथ भालू, गौर, नीलगाय, ढोले, धारीदार लकड़बग्घा, छोटे भारतीय सिवेट, जंगली बिल्लियाँ, सांभर, चित्तीदार हिरण, भौंकने वाले हिरण, चीतल, मार्श मगरमच्छ, भारतीय अजगर, भारतीय कोबरा, ग्रे-हेडेड फिश ईगल, क्रेस्टेड सर्पेंट ईगल, मोर, ज्वेल बीटल, वुल्फ स्पाइडर आदि हैं।
  • इस अभयारण्य में देशी वुडलैंड पक्षी की प्रजातियाँ भी पाई पाई जाती हैं।
  • ताडोबा अंधारी टाइगर रिजर्व को तीन अलग-अलग वन श्रेणियों में विभाजित किया गया है- ताडोबा उत्तरी श्रेणी, कोलसा दक्षिण श्रेणी, और मोरहुरली श्रेणी। 
  • ताडोबा में दो झीलें 'ताडोबा झील,' 'कोलसा झील,' और एक नदी ताडोबा नदी स्थित हैं, जो हर मानसून में भर जाती है।
  • ये झीलें और नदियाँ पार्क के जीवन को बनाए रखने के लिए आवश्यक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न:- निम्नलिखित में से ताडोबा अंधारी टाइगर रिजर्व किस राज्य में स्थित है?

(a)  उत्तराखंड

(b)  मध्य प्रदेश 

(c)  महाराष्ट्र

(d)  कर्नाटक 

उत्तर: (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न:- 'ताडोबा' शब्द से क्या तात्पर्य है? ताडोबा अंधारी टाइगर रिजर्व के प्राकृतिक महत्व की व्याख्या कीजिए।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR