New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

 मुंबई में ताइवान का तीसरा आर्थिक और सांस्कृतिक केंद्र

मुख्य परीक्षा - मुंबई में ताइवान का तीसरा आर्थिक और सांस्कृतिक केंद्र
सामान्य अध्ययन ,पेपर, 2 – अंतर्राष्ट्रीय संबंध 


चर्चा में क्यों -
  • आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए ताइवान नई दिल्ली और चेन्नई के बाद मुंबई में तीसरे 'ताइपे आर्थिक और सांस्कृतिक केंद्र' की स्थापना करेगा।

मुख्य बिंदु -

  • ताइवानी  विदेश मंत्रालय के अनुसार, मुंबई में एक 'ताइपे आर्थिक और सांस्कृतिक केंद्र (TECC)' की स्थापना अनेक क्षेत्रों, यथा- आर्थिक और व्यापारिक, विज्ञान और प्रौद्योगिकी,महत्वपूर्ण आपूर्ति शृंखलाओं सहित कई क्षेत्रों में प्रगति का सूचक होगा।
  • मुंबई में TECC ताइवान और भारत के बीच पारस्परिक रूप से लाभकारी व्यापार और निवेश के अवसरों का विस्तार करने में मदद करेगा ।
  • यह पर्यटकों और ताइवानी नागरिकों को वीजा सेवाएं, दस्तावेज़ प्रमाणीकरण और आपातकालीन सहायता प्रदान करेगा ।

पृष्ठभूमि -

  • 1995 में दोनों पक्षों ने नई दिल्ली में एक TECC (ताइपे आर्थिक और सांस्कृतिक केंद्र) और ताइपे में एक 'भारत ताइपे एसोसिएशन' खोलने का फैसला किया जो द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ था।
  • 2012 में चेन्नई में स्थापित कार्यालय ने दक्षिण भारत को ताइवानी निवेश का केंद्र बनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
  • वर्तमान में भू-राजनीतिक रूप से जो कुछ हो रहा है और वैश्विक एवं क्षेत्रीय मूल्य शृंखलाओं के पुनर्गठन के संदर्भ में दोनों पक्षों के लिए यह  एक सामूहिकऔर महत्वपूर्ण रणनीतिक हित है।

चीन के प्रति दृष्टिकोण -

  • मुंबई में TECC खोलने से भारत- चीन संबंधों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
  • ताइवान पर चीनी संवेदनशीलता के बावजूद 1995 और 2012 में दिल्ली और चेन्नई में TECC कार्यालयों के खुलने से भारत-चीन संबंधों पर ज्यादा असर नहीं पड़ा।

मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न - 

भारत –ताइवान द्विपक्षीय संबंधों को नया आयाम देने में मुंबई में स्थापित किए जा रहे तीसरे 'ताइपे आर्थिक और सांस्कृतिक केंद्र' की समीक्षा कीजिए।

    स्रोत : The Hindu

    « »
    • SUN
    • MON
    • TUE
    • WED
    • THU
    • FRI
    • SAT
    Have any Query?

    Our support team will be happy to assist you!

    OR
    X