New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM

पीएम मोदी और मिस्र के राष्ट्रपति के बीच वार्ता

प्रारंभिक परीक्षा- समसामयिकी
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर-2

संदर्भ-

  • इजरायल-हमास युद्ध को लेकर भारतीय प्रधानमंत्री मोदी और मिस्र के राष्ट्रपति अल-सिसी ने 28, अक्टूबर,2023 को वार्ता की और आतंकवाद, हिंसा तथा नागरिक जीवन के नुकसान पर चिंता व्यक्त किया। उन्होंने जरूरतमंद लोगों को मानवीय सहायता प्रदान करने पर बल दिया।

Egyptian-President

मुख्य बिंदु-

  • दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया और दुनिया के लिए मौजूदा स्थिति के निहितार्थ पर भी विचार-विमर्श किया।
  • प्रधानमंत्री मोदी ने इज़राइल-फिलिस्तीन मुद्दे पर भारत की दीर्घकालिक और सैद्धांतिक स्थिति को दोहराया।
  • दोनों नेता शांति और स्थिरता की शीघ्र बहाली और मानवीय सहायता की सुविधा की आवश्यकता पर सहमत हुए।
  • प्रधानमंत्री मोदी ने 23 अक्टूबर,2023 को जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला-द्वितीय के साथ फोन पर बात कर इसी तरह की चिंता व्यक्त की थी। 
  • इजराइल पर हमास के घातक हमले से शुरू हुए युद्ध के मद्देनजर 7 अक्टूबर,2023 के बाद श्री मोदी ने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और फिलिस्तीनी प्राधिकरण के अध्यक्ष महमूद अब्बास के साथ भी फोन पर बातचीत की है।
  • गाजा में नागरिकों की दुर्दशा पर वैश्विक चिंता बढ़ रही है। 22 अक्टूबर,2023 को भारत ने मिस्र के रास्ते फिलिस्तीन के लोगों के लिए 38 टन से अधिक राहत सामग्री भेजी थी।
  • एक अनुमान के अनुसार, पश्चिम एशिया में लगभग 90 लाख भारतीय काम करते हैं और मौजूदा संघर्ष के बढ़ने से उनके लिए खतरा पैदा हो गया है। 
  • भारत की ऊर्जा सुरक्षा क्षेत्र भी इस क्षेत्र में स्थिरता पर निर्भर करती है, जो भारत की 50% से अधिक ऊर्जा जरूरतों को पूरा करती है।

प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- भारत अपनी ऊर्जा आवश्यकता के अधिकांशतः किस क्षेत्र पर निर्भर है?

(a) लैटिन अमेरिका

(b) उत्तरी अमेरिका

(c) मध्य एशिया

(d) पूर्वी एशिया

उत्तर- (c)

मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- भारत की ऊर्जा सुरक्षा क्षेत्र भी मध्य एशिया में स्थिरता पर निर्भर करती है। समीक्षा कीजिए।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR