New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

तानसेन समारोह 

प्रारंभिक परीक्षा – तानसेन समारोह
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-1 

चर्चा में क्यों 

25 दिसंबर,2023 को ग्वालियर किले के ‘ताल दरबार’ में 1500 से अधिक लोगों ने तबला वादन किया और सबसे अधिक संख्या में एक साथ तबला वादन करने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।

tansen-ceremony

प्रमुख बिंदु 

  • गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड के अधिकारियों ने इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को सर्टिफिकेट सौंपा।
  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस मौके पर प्रदेश में 25 दिसंबर को तबला दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा भी की।
  • मधुर संगीत से भरा तबला दरबार 'अलाउद्दीन खां संगीत एवं कला अकादमी' द्वारा आयोजित किया गया था।
  • इस कार्यक्रम का निर्देशन और कंपोजिशन मशहूर तबला वादक सलीम अल्लाह वाले ने किया।

Tabla-Darbar

  • तानसेन सम्मान तानसेन समारोह-2023 में प्रतिष्ठित तानसेन अलंकरण  कर्नाटक के पंडित गणपति भटट हसनगि को प्रदान किया।
  • उज्जैन की संस्था मालव लोक कला को राजा मानसिंह तोमर सम्मान प्रदान किया गया।
  • इस आयोजन में दिल्ली, मुंबई, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों के लगभग 50 शहरों से लगभग 1500 से अधिक कलाकारों ने अपनी कला का एक साथ प्रदर्शन किया।
  • विदित हो कि ग्वालियर में प्रतिवर्ष तानसेन समारोह का आयोजन किया जाता है।
  • यह इस समारोह की कड़ी में 99वाँ संस्करण था। 
  • भारत में संगीत का इतिहास 5000 साल से भी ज्यादा पुराना माना जाता है।
  • इस कार्यक्रम का विषय 'वंदे मातरम' था।​

प्रश्न: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए ।

  1. 25 दिसंबर,2023 को ग्वालियर किले के ‘ताल दरबार’ में 1500 से अधिक लोगों ने तबला वादन किया और सबसे अधिक संख्या में एक साथ तबला वादन करने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।
  2. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस मौके पर प्रदेश में 25 दिसंबर को तबला दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा भी की।
  3.  ग्वालियर में प्रतिवर्ष तानसेन समारोह का आयोजन किया जाता है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

(a) केवल एक

(b) केवल दो 

(c) सभी तीनों 

(d) कोई भी नहीं 

उत्तर: (c)

स्रोत: ANI 

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X