New
Solved - UPSC Prelims 2026 (Paper - 1 & 2) Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM Solved - UPSC Prelims 2026 (Paper - 1 & 2) Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM

भुगतान करने की टैप तकनीक

(मुख्य परीक्षा, सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र- 3: विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी- विकास एवं अनुप्रयोग और रोज़मर्रा के जीवन पर इसका प्रभाव।)

संदर्भ

हाल ही में, गूगल के भुगतान एप गूगल पे ने पाइन लैब्स कंपनी के सहयोग से भारत में यू.पी.आई. भुगतान करने के लिये 'टैप तकनीक' को प्रारंभ किया है। यह सुविधा नियर फील्ड कम्युनिकेशन (NFC) तकनीक का उपयोग करती है। गूगल पे, पॉइंट ऑफ़ सेल (POS) टर्मिनलों पर भुगतान करने के लिये 'टैप टू पे' फीचर लाने वाला पहला यू.पी.आई. ऐप है। अब तक ‘टैप टू पे’ सुविधा केवल कार्डधारकों  के लिये उपलब्ध थी। 

एन.एफ.सी. तकनीक

  • एन.एफ.सी. एक छोटी दूरी की वायरलेस कनेक्टिविटी तकनीक है जो एन.एफ.सी. सक्षम उपकरणों को एक-दूसरे के साथ संवाद करने और मात्र स्पर्श के साथ तीव्र एवं आसानी से जानकारी स्थानांतरित करने की अनुमति देती है।
  • इस विधि का उपयोग बिल का भुगतान करने, व्यापार कार्ड का आदान-प्रदान करने, दस्तावेज़ साझा करने में किया जाता है।
  • विदित है कि वर्ष 2004 में उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों, नोकिया, फिलिप्स और सोनी ने संयुक्त रूप से एन.एफ.सी. फोरम का गठन किया, जिसने शक्तिशाली नए उपभोक्ता-संचालित उत्पादों को बनाने के लिये एन.एफ.सी. प्रौद्योगिकी की रूपरेखा को तैयार किया। नोकिया ने वर्ष 2007 में पहला एन.एफ.सी. सक्षम फोन बाज़ार में उतारा था।

क्रियाविधि

  • एन.एफ.सी. दो उपकरणों के बीच संचार को सक्षम करने के लिये विद्युत चुंबकीय रेडियो तरंगों के माध्यम से डाटा को प्रसारित करता है।
  • दोनों उपकरणों में एन.एफ.सी. चिप होना आवश्यक है, क्योंकि लेनदेन बहुत कम दूरी के भीतर होता है। 
  • डाटा ट्रांसफर होने के लिये एन.एफ.सी. सक्षम डिवाइस या तो स्पर्श (टैप) होने चाहिये या एक दूसरे से कुछ सेंटीमीटर की दूरी के भीतर होने चाहिये।
  • इस तकनीक में जब उपयोगकर्ता पी.ओ.एस. टर्मिनल पर अपने फोन को टैप करते हैं, तो यह गूगल पे ऐप पर पहले से भरी हुई भुगतान राशि के साथ स्वचालित रूप से प्रक्रिया को प्रारंभ कर देगा। इसके पश्चात् उपयोगकर्ता भुगतान राशि और प्राप्तकर्ता के नाम को सत्यापित कर सकते हैं तथा अपने यू.पी.आई. पिन का उपयोग करके भुगतान को प्रमाणित कर सकते हैं। भुगतान सफल होने के बाद उन्हें अपने फ़ोन पर सूचना भी प्राप्त हो जाती है।
  • यह प्रक्रिया पारंपरिक तरीके से क्यू.आर. कोड को स्कैन करने या यू.पी.आई. लिंक्ड मोबाइल नंबर को दर्ज करने की तुलना में अधिक तीव्र है।
  • विदित है कि फरवरी 2022 में एप्पल ने आई फ़ोन पर एन.एफ.सी. तकनीक के उपयोग से 'टैप टू पे' को प्रस्तुत किया था। यह अमेरिका के व्यापारियों को बिना किसी अतिरिक्त हार्डवेयर या भुगतान टर्मिनल के एप्पल पे के माध्यम से संपर्क रहित क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और अन्य डिजिटल वॉलेट स्वीकार करने की सुविधा प्रदान करता है।

एन.एफ.सी. तकनीक के अन्य उपयोग

  • गूगल वॉलेट और ऐप्पल पे जैसी भुगतान सेवाओं को चलाने के अलावा एन.एफ.सी. तकनीक के कई अन्य अनुप्रयोग भी हैं।
  • इसका उपयोग सार्वजनिक परिवहन के लिये संपर्क रहित (कॉन्टैक्ट-लेस) टिकट जेनरेट करने में किया जाता है।
  • एन.एफ.सी. का उपयोग स्वास्थ्य क्षेत्र में रोगियों के आँकड़ों की निगरानी के लिये किया जाता है। 
  • वायरलेस चार्जिंग में भी एन.एफ.सी. का प्रयोग किया जाता है।

तकनीक की विश्वसनीयता

  • यह अन्य वायरलेस तकनीकों की तुलना में साइबर हमलावरों से अधिक सुरक्षित है। इस तकनीक में उपकरणों के बीच संचार को रिकॉर्ड करना कठिन हो जाता है।
  • एन.एफ.सी. में मानवीय त्रुटि की संभावना भी कम होती है।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR