टेस्ट आफ इंग्लिश ऐज ए फारेन लैंग्वेज (TOEFL)

प्रारंभिक परीक्षा – टेस्ट आफ इंग्लिश ऐज ए फारेन लैंग्वेज (TOEFL)
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-2

संदर्भ 

शैक्षिक परीक्षण सेवा (ETS) टेस्ट आफ इंग्लिश ऐज ए फारेन लैंग्वेज (TOEFL) परीक्षण में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस(AI) का उपयोग बढ़ाने की घोषणा की।

TOEFL

प्रमुख बिंदु 

  • दुनिया में अंग्रेजी माध्यम के विश्वविद्यालयों में पढ़ने के लिए गैर-अंग्रेजी भाषी देशों के विद्यार्थी टॉफेल देते हैं।
  • इसका परिणाम 160 देशों के 12 हजार से अधिक शिक्षण संस्थान स्वीकारते हैं। इनमें अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, यूके शामिल हैं।
  • ईटीएस टॉफेल (ETS TOEFL) आने वाले समय में विदेशी भाषा के रूप में अंग्रेजी की परीक्षा यानी टॉफेल में छात्र को उसकी व्यक्तिगत पृष्ठभूमि और जरूरतों के अनुसार परखा जाएगा।
  • ऐसा करने से मूल्यांकन प्रणाली में मौजूद कमियां व भेदभाव दूर हो सकेंगे।
  • यह टॉफेल (TOEFL) नामक परीक्षा प्रिंसटन (अमेरिका) स्थित एजेंसी एजुकेशनल टेस्टिंग सर्विस (ETS) करवाती है। 
  • इसके ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट ने बताया कि अगले 2 से 3 साल में नई मूल्यांकन प्रणाली लागू होगी।
  • हर छात्र का व्यक्तिगत मूल्यांकन ही भविष्य के लिहाज से उपयुक्त होगा।
  • जैसे एक भारतीय छात्र और जर्मन छात्र की पृष्ठभूमि एक जैसी नहीं हो सकता इसलिए बेहतर होगा कि पंजीकरण के समय इस बारे में बताया जाए।
  • साथ ही, जरूरत के बारे में भी बताएं, जैसे छात्र पत्रकारिता के लिए आवेदन कर रहे हैं तो यह बताएं। इससे व्यक्तिगत परीक्षा प्रक्रिया छात्र की लेखन क्षमता जांचने पर ज्यादा जोर देगी। 

एआई से सुधार

  • एजुकेशनल टेस्टिंग सर्विस (ईटीएस) एजेंसी के ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट ने बताया कि आने वाले समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक के जरिए भी सुधार लाए जाएंगे। 
  • टॉफेल (TOEFL) की तैयारी के लिए बेहतर सामग्री तैयार किया जाएगा।
  • टेस्ट देने वालों को बेहतर फीडबैक व सुधार के लिए जरूरी क्षेत्र बताए जाएंगे जैसे उन्हें अंग्रेजी पढ़ने, परिभाषित करने, सामग्री का सार बनाने आदि में सुधार करने की जरूरत कहाँ -कहाँ है। 
  • परीक्षा की सुरक्षा के लिए भी एआई से सामग्री बनाई जाएगी।
  • परीक्षा में एक स्तर पर नकल भी होती है, इसे एआई के जरिए रोका जा सकता है।

शैक्षिक परीक्षण सेवा (Educational Testing Service)

  • शैक्षिक परीक्षण सेवा (ETS) की स्थापना वर्ष 1947 में हुआ था ।
  • यह विश्व की सबसे बड़ा निजी गैर-लाभकारी शैक्षिक परीक्षण और मूल्यांकन संगठन है ।
  • इसका मुख्यालय अमेरिका के  न्यू जर्सी राज्य के प्रिंसटन में है।

प्रश्न: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए ।

  1. दुनिया में अंग्रेजी माध्यम के विश्वविद्यालयों में पढ़ने के लिए गैर-अंग्रेजी भाषी देशों के विद्यार्थी टॉफेल देते हैं।
  2. यह टॉफेल (TOEFL) नामक परीक्षा प्रिंसटन (अमेरिका) स्थित एजेंसी एजुकेशनल टेस्टिंग सर्विस करवाती है। 
  3. शैक्षिक परीक्षण सेवा (ETS) की स्थापना वर्ष 1947 में हुआ था ।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

(a) केवल एक

(b) केवल दो 

(c) सभी तीनों 

(d) कोई भी नहीं 

उत्तर: (c)

स्रोत: the hindu

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT