New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

थाई विवाह समानता विधेयक

प्रारंभिक परीक्षा- समसामयिकी

संदर्भ-

  • थाईलैंड की कैबिनेट ने 21 नवंबर,2023 को समलैंगिक विवाह की अनुमति देने के लिए नागरिक संहिता में संशोधन को मंजूरी दे दी. इस विधेयक को दिसंबर,2023 में संसद में प्रस्तुत किया जाएगा।

thai-marriage-equality-bill

मुख्य बिंदु-

  • नागरिक और वाणिज्यिक संहिता में संशोधन से समान-लिंग वाले जोड़ों के लिए "पुरुष और महिला" तथा "पति और पत्नी" शब्द को "व्यक्ति" एवं "विवाह भागीदार" में बदल दिया जाएगा, ताकि समलैंगिक जोड़े वही अधिकार प्राप्त करें जो विषमलैंगिक जोड़ों को प्राप्त हैं।
  • कानून समान-लिंग वाले जोड़ों के रिश्ते को परिवार बसाने के अधिकार की गारंटी देगा।
  • यदि विधेयक संसद में पारित हो जाता है, तो थाईलैंड का समलैंगिक विवाह की अनुमति देने वाला एशिया में ताइवान और नेपाल के बाद तीसरा स्थान होगा।

समलैंगिक विवाह को मान्यता देने वाले देश-

  • अमेरिका में 26 जून 2015 को सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता दे दी गई थी।
  • फ्रांस में 18 मई 2013 से समलैंगिक विवाह वैध है।
  • जर्मनी में 1 अक्टूबर 2017 से समलैंगिक विवाह मैरिज वैध है।
  • यूनाइडेट किंगडम के इंग्लैंड और वेल्स में 2014 से वैध है।  
  • कनाडा में 20 जुलाई 2005 को देशभर में समलैंगिक विवाह को मान्यता दी गई।
  • अर्जेंटीना 15 जुलाई 2010 को समलैंगिक विवाह को अनुमति देने वाला पहला लैटिन अमेरिकी देश बना था।
  • ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड, स्विट्जरलैंड  ने 2017 में एक राष्ट्रव्यापी जनमत संग्रह के बाद मान्यता देने वाला कानून पारित किया। 
  • दक्षिण अफ्रीका में इस कानून को लेकर काफी लंबी बहस चली लेकिन आखिरकार 30 नंबर 2006 को इसे कानूनी मान्यता दे दी।

प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- एशिया में निम्नलिखित में से किस/किन देश/देशों में समलैंगिक विवाह की मान्यता मिल चुकी है।

  1. नेपाल
  2. सिंगापुर
  3. जापान
  4. उत्तर कोरिया
  5. अफगानिस्तान

नीचे दिए गए कूट की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए। 

(a) केवल 1

(b) केवल 1 और 2

(c) केवल 3 और 4

(d) केवल 5

उत्तर- (a)

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X