New
Civil Services Day Offer - Valid Till : 23rd April GS Foundation (P+M) - Delhi : 4th May 2026, 11:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 4th May 2026, 5:30PM Civil Services Day Offer - Valid Till : 23rd April GS Foundation (P+M) - Delhi : 4th May 2026, 11:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 4th May 2026, 5:30PM

थानथाई पेरियार वन्यजीव अभयारण्य

प्रारम्भिक परीक्षा – थानथाई पेरियार वन्यजीव अभयारण्य
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-3

चर्चा में क्यों 

तमिलनाडु सरकार ने इरोड जिले के बरगुर हिल्स में अपना 18वां थानथाई पेरियार वन्यजीव अभयारण्य घोषित किया है।

Wildlife-Sanctuary

थानथाई पेरियार वन्यजीव अभयारण्य:-

  • इस अभयारण्य की स्थापना की घोषणा पहली बार वर्ष 2023 के राज्य बजट में की गई थी।
  • यह लगभग 80,567 हेक्टेयर (801 वर्ग किमी) आरक्षित वन क्षेत्र में फैला हुआ है। 

उद्देश्य :-

Thanthai-Periyar

  • इस अभयारण्य को बनाने का प्रमुख उद्देश्य बरगुर हिल्स प्रकृतिक संसाधनों को भविष्य की पीढ़ियों के लिए संरक्षित करना है।
  • इस अभयारण्य के अंतर्गत उत्तरी बरगुर, दक्षिणी बरगुर, थमराइकराई, एन्नामंगलम और नागलूर आरक्षित वन क्षेत्र आते हैं।
  • यह अभयारण्य नीलगिरी बायोस्फीयर रिजर्व और दक्षिण कावेरी वन्यजीव अभयारण्य अर्थात पश्चिमी घाट से पूर्वी घाट तक बाघ और हाथियों के लिए एक संरक्षित गलियारे के रूप में कार्य करेगा। 
  • इस अभयारण्य में कावेरी नदी की सहायक पलार नदी प्रवाहित होती है। 
  • यह अभयारण्य सत्यमंगलम टाइगर रिजर्व (STR) को माले महादेश्वरा हिल्स वन्यजीव अभयारण्य और कावेरी वन्यजीव अभयारण्य से जोड़ता है।
  • यह अभयारण्य कर्नाटक के कोल्लेगल जंगलों और नीलगिरी से जुड़ा हुआ है।
  • यहाँ स्तनधारियों की 21, पक्षियों की 136 और तितलियों की 118 प्रजातियाँ पायी जाती हैं।
  • इस क्षेत्र में भारतीय गौर जैसे बड़े शाकाहारी वन्यजीव भी पाए जाते हैं। 

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न:- हाल ही में तमिलनाडु सरकार ने नीलगिरी बायोस्फीयर रिजर्व और दक्षिण कावेरी के लिंक के लिए कितने अभयारण्य बनाये हैं? 

  1. कावेरी वन्यजीव अभयारण्य
  2. अनामलाई वन्यजीव अभयारण्य 
  3. थानथाई पेरियार वन्यजीव अभयारण्य

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

(a) केवल एक

(b) केवल दो

(c) सभी तीन

(d) कोई भी नहीं

उत्तर - (a)

स्रोत :THE HINDU

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR