New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

क्लैम (The clam)

प्रारम्भिक परीक्षा – क्लैम (The clam)
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-3

संदर्भ :-

समुद्री जीव क्लैम जो विलुप्त होने के कगार पर था, क्रोएशिया के वर्सर बंदरगाह में इसकी संख्या में वृद्धि देखी गयी है।

clam

प्रमुख बिंदु:

marine-life-clam

  • क्लैम को नोबल पेन शेल या पिन्ना नोबिलिस के नाम से भी जाना जाता है।
  • वर्ष 2016 में भूमध्य सागर एक घातक रोगज़नक़ बीमारी फ़ैलाने के कारण इनकी अत्यधिक मृत्यु हो गई थी, जिससे पूरे क्षेत्र में इनकी संख्या कम/समाप्त हो गई थी।
  • क्रोएशिया में वैज्ञानिकों को लगभग 10 क्लैम के जीवित रहने के बारे में जानकारी थी। 
  • वर्ष 2022 में एक गोताखोर ने इस्त्रिया प्रायद्वीप के उत्तरी  तट के पास 20 क्लैम के एक समूह को देखा था।
  • क्रोएशिया के वर्सर बंदरगाह में एक जीवित पिन्ना नोबिलिस सीशेल देखा गया। 
  • एड्रियाटिक शहर में, इन्हें विशेष रूप से फ़िल्टर किए गए पानी में रखा गया है।
  • क्रोएशिया की सरकार इनके शोध के लिए संस्थाओं को  धन दे रही है।

the-clam

क्लैम (The clam) : 

  • यह बाइवेल्व मोलस्क का एक सामान्य नाम है। 
  • यह शब्द केवल उन जीवों के लिए प्रयोग किया जाता है जो जीव-जंतु खाने योग्य होते हैं।

विशेषता: 

  • यह जीव अपना अधिकांश जीवन समुद्र तल या नदी तल की रेत के अंदर रह कर बिताते हैं। 
  • क्लैम में समान आकार के दो खोल होते हैं जो दो योजक मांसपेशियों से जुड़े होते हैं और एक शक्तिशाली बिल खोदने वाला पैर होता है। 
  • इनके खोल 1.2 मीटर तक बढ़ सकते हैं।
  • ये समुद्र के पानी को फ़िल्टर करके महत्वपूर्ण पारिस्थितिक भूमिका निभाते हैं। 
  • ये मीठे पानी और समुद्री पानी दोनों वातावरणों में रह सकतें हैं। 
  • ये सबसे ज्यादा उत्तरी अमेरिका में पाये जाते हैं।

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न:- समुद्री जीव ‘क्लैम’ के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: 

  1. यह जीव अपना अधिकांश जीवन समुद्र तल या नदी तल की रेत के अंदर रह कर बिताते हैं। 
  2. ये समुद्र के पानी को फ़िल्टर करके महत्वपूर्ण पारिस्थितिक भूमिका निभाते हैं। 
  3. क्रोएशिया के वर्सर बंदरगाह में इस जीव की संख्या में वृद्धि देखी गयी है। 

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

(a) केवल एक

(b) केवल दो

(c) सभी तीन

(d) कोई भी नहीं

उत्तर - (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न:- क्लैम क्या है? इसकी पारिस्थितिक महत्व की विवेचना कीजिए।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X