New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM

एस्पिरेशनल ब्लॉक प्रोग्राम (ABP) की पहली डेल्टा रैंकिंग जारी

प्रारम्भिक परीक्षा – एस्पिरेशनल ब्लॉक प्रोग्राम (ABP) की पहली डेल्टा रैंकिंग जारी 
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-2

संदर्भ:

  • नीति आयोग द्वारा घोषित एस्पिरेशनल ब्लॉक प्रोग्राम (ABP) की पहली डेल्टा रैंकिंग जारी की गई है। 

wall-of-fame

प्रमुख बिंदु: 

  • रैंकिंग की घोषणा नीति आयोग में एक वर्चुअल कार्यक्रम में की गई।
  • इस रैंकिंग में तेलंगाना के कुमारम भीम आसिफाबाद जिले के तिरयानी ब्लॉक ने शीर्ष रैंक हासिल किया है।  
  • उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के “कौशांबी ब्लॉक” ने ABP रैंकिंग में दूसरा स्थान हासिल किया है। 
  • इस कार्यक्रम को आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम (ABP) और आकांक्षी जिला कार्यक्रम (ADP) के शीर्ष रैंकर्स को प्रदर्शित करते हुए “वॉल ऑफ फेम” लॉन्च किया गया।

डेल्टा रैंकिंग के मानदंड:-

  • ब्लॉकों की रैंकिंग की गणना ब्लॉकों के प्रदर्शन और जून, 2023 के महीने में प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों (KPIs) में प्राप्त प्रगति के आधार पर की गई है। 
  • यह एक अनोखी पहल में, एबीपी और एडीपी के शीर्ष रैंकरों को नीति आयोग में बने वॉल फॉल पर प्रदर्शित किया जाएगा। 
  • इस प्रदर्शन में नीति आयोग आकांक्षी ब्लॉकों और जिलों द्वारा अपने संकेतकों को बेहतर बनाने तथा प्रगति हासिल करने के लिए किए गए प्रयासों और परियोजनाओं को प्रदर्शित करेगा। 

वॉल ऑफ फेम प्रदर्शन :- 

  • इस कार्यक्रम में वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने की दृष्टि से आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम (ABP) और आकांक्षी जिला कार्यक्रमों (ADP) पर प्रकाश डाला जाता है। 
  • इस कार्यक्रम के माध्यम से देश में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले आकांक्षी ब्लॉक और आकांक्षी जिलों की उपलब्धियों का जश्न मनाया जाता है। 
  • इस कार्यक्रम में एस्पिरेशनल ब्लॉक्स प्रोग्राम और एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट्स प्रोग्राम द्वारा सशक्तीकरण, उत्थान और जीवन को बदलने में बनाए गए सामाजिक प्रभाव की कहानी भी प्रदर्शित की जाती है।
  • ब्लॉकों को भौगोलिक दृष्टि से भी 6 जोनों में विभाजित किया गया है और प्रत्येक जोन से दो ब्लॉकों को रैंकिंग दी गई है। 
  • ज़ोन 1:- इसमें पहाड़ी और उत्तर-पूर्वी राज्यों के साथ-साथ द्वीप भी शामिल हैं, पहले और दूसरे स्थान पर अमरी ब्लॉक, पश्चिम कार्बी आंगलोंग, असम और नगोपा ब्लॉक, सैतुअल मिजोरम रहे। 
  • जोन 2:- इसमें उत्तरी भारतीय राज्य शामिल हैं, हर्रैया ब्लॉक, बस्ती, उत्तर प्रदेश और विरनो ब्लॉक, गाज़ीपुर, उत्तर प्रदेश ने पहला और दूसरा स्थान हासिल किया। 
  • जोन 3:- इसमें दक्षिणी राज्य शामिल हैं, मस्की ब्लॉक, रायचूर, कर्नाटक और नारनूर, आदिलाबाद, तेलंगाना को शीर्ष रैंकर घोषित किया गया। 
  • जोन 4:- इसमें पश्चिमी भारतीय राज्य शामिल है, गढ़ीचिरोली जिले में सिरोंचा और अहेरी ब्लॉक, महाराष्ट्र विजेता बना है। 
  • जोन 5 :- इसमें मध्य भारतीय राज्य शामिल है, मध्य प्रदेश के धार जिले का तिरला ब्लॉक और बड़वानी जिले का पाटी ब्लॉक विजेता बने हैं। 
  • जोन 6 :- इसमें पूर्वी भारतीय राज्य शामिल है, बिहार के आंदर, सीवान और झारखंड के दुमका में रामगढ़ शीर्ष स्थान पर हैं। 
  • विजेताओं को पुरस्कार सम्मानित राशि :- शीर्ष रैंक के लिए 1.5 करोड़ और सभी क्षेत्रीय श्रेणियों में दूसरे स्थान के लिए 1 करोड़ रुपये।

एस्पिरेशनल ब्लॉक प्रोग्राम (ABP):- 

  • इसे 7 जनवरी, 2023 को लॉन्च किया गया था। 
  • यह प्रोग्राम भारत के सबसे कठिन और अपेक्षाकृत अविकसित ब्लॉकों में नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए शासन में सुधार पर केंद्रित है। 
  • भारत के 27 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों के 329 जिलों के 500 ब्लॉक इस कार्यक्रम का हिस्सा हैं। 

कार्यक्रम की रणनीति :- 

  • योजनाओं के अभिसरण, परिणामों को परिभाषित करने और निरंतर आधार पर उनकी निगरानी पर आधारित है।
  • ब्लॉक की प्रगति को मापने के लिए 40 प्रमुख प्रदर्शन संकेतक (KPI) चुने गए हैं, जिन्हें 5 विषयों में समूहीकृत किया गया है। 
  • 500 आकांक्षी ब्लॉकों का 31 मार्च, 2023 और 30 जून, 2023 की पहली तिमाही का आधारभूत डेटा 11 मंत्रालयों की प्रबंधन सूचना प्रणाली के माध्यम से प्राप्त किया गया था। पहली डेल्टा रैंक की गणना पहली तिमाही में हुए सुधार के आधार पर की गई है।
  • कार्यक्रम की अध्यक्ष नीति आयोग के उपाध्यक्ष श्री सुमन बेरी जी हैं। 
  • ABP के अतिरिक्त, अक्टूबर, 2023 महीने के लिए ADP रैंकिंग की भी घोषणा की गई थी, जिसमें रायगड़ा (ओडिशा) और जमुई (बिहार) ने क्रमशः पहली और दूसरी रैंक हासिल की। 

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न:- एस्पिरेशनल ब्लॉक प्रोग्राम (ABP) की पहली डेल्टा रैंकिंग के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: 

  1. इस रैंकिंग में आकांक्षी ब्लॉकों द्वारा अपने क्षेत्र को बेहतर बनाने के लिए किए गए प्रयासों को प्रदर्शित किया जाता है।
  2. यह नीति आयोग द्वारा घोषित एस्पिरेशनल ब्लॉक प्रोग्राम (ABP) की पहली डेल्टा रैंकिंग जारी की गई है। 
  3. इस रैंकिंग में तेलंगाना के कुमारम भीम आसिफाबाद जिले के तिरयानी ब्लॉक प्रथम स्थान पर है।  

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

(a) केवल एक

(b) केवल दो

(c) सभी तीन

(d) कोई भी नहीं

उत्तर - (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न:- वॉल ऑफ फेम प्रदर्शन क्या है? इसके महत्व की विवेचना कीजिए।   

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR