New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

कावा इजेन क्रेटर झील (The Kawah Ijen crater lake)

प्रारम्भिक परीक्षा – कावा इजेन क्रेटर झील
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-1 

संदर्भ

  • इंडोनेशिया के मध्य पूर्वी जावा में, 'पृथ्वी की सबसे बड़ी अम्लीय झील स्थित है। जिसे कावा इजेन क्रेटर झील (The Kawah Ijen crater lake)कहा जाता है।इस झील की छवि कोपरनिकस सेंटिनल-2 मिशन के द्वारा प्रस्तुत की गई है।

kawahijen-crater-lake

प्रमुख बिंदु 

  • झील की विशेषता : इस झील में सल्फ्यूरिक और हाइड्रोक्लोरिक एसिड की उच्च सांद्रता/ अम्लीयता पायी जाती है। इसके अतिरिक्त इसमें खनिज भी भारी मात्रा में पाये जाते हैं।
  • यह झील गर्म, ज्वलनशील सल्फरस गैसों का भी उत्सर्जन करता है जो पृथ्वी के ऑक्सीजन युक्त वातावरण के संपर्क में आने पर प्रज्वलित हो जाती हैं 
  • ये गैसें एक नीली लौ के रूप में प्रज्वलित होती है, जो रात में एक मनमोहक दृश्य के रूप में दिखाई देता है।
  • इस झील का पानी फ़िरोज़ा नीले रंग का है जो एक आकर्षण का केंद्र है। 
  • कावा इजेन क्रेटर झील के पानी का पीएच मान कार बैटरी एसिड की ताकत के समान 0.5 से कम है।
  • ये गैसें एक नीली लौ के रूप में प्रज्वलित होती है, जो रात में एक मनमोहक दृश्य के रूप में दिखाई देता है।

कोपरनिकस सेंटिनल-2 मिशन :

Copernicus-Sentinel-mission

  • इस मिशन को यूरोपीय संघ द्वारा 23 जून 2015 को कोपरनिकस कार्यक्रम के हिस्से के रूप में लॉन्च किया गया था 
  • यह विशेष रूप से जलवायु से संबंधित डेटा और पृथ्वी की सतह की ऑप्टिकल छवियां प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
  • इसी ने इस झील की एक अद्वितीय प्राकृतिक घटना की आश्चर्यजनक छवियों को प्रस्तुत किया है। 
  • कोपरनिकस सेंटिनल-2 मिशन के द्वारा जावा द्वीप पर सबसे सक्रिय एवं 3332 मीटर ऊंचा राउंग या गुनुंग राउंग ज्वालामुखी की छवि भी प्रस्तुत की गई है।

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न : 'पृथ्वी की सबसे बड़ी अम्लीय कावा इजेन क्रेटर झील  किस द्वीप पर स्थित है? 

(a) बोर्नियो

(b) फिलिपीन 

(c) जावा 

(d)  पापुआ न्यू गिनी 

उत्तर - (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न:- कोपरनिकस सेंटिनल-2 मिशन क्या है? इसके प्रमुख उद्देश्यों की व्याख्या  कीजिए।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X