New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

उत्तरी अटलांटिक में सबसे बड़ा समुद्री संरक्षित क्षेत्र

चर्चा में क्यों ?

  • पुर्तगाल के अज़ोरेस द्वीप समूह की क्षेत्रीय सभा ने समय से पहले अंतर्राष्ट्रीय संरक्षण लक्ष्यों तक पहुंचने के लिए उत्तरी अटलांटिक में सबसे बड़े संरक्षित समुद्री क्षेत्र के निर्माण को मंजूरी दे दी।
  • इसका उद्देश्य वैश्विक समझौते के तहत वर्ष 2030 तक पृथ्वी की 30% भूमि और समुद्र को संरक्षित करने के संयुक्त राष्ट्र द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करना है।
  • यह समुद्री संरक्षित क्षेत्र लगभग 300,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला है 
  • यह गहरे समुद्र के प्रवाल, जलतापीय छिद्र और समुद्री प्रजातियों सहित पानी के नीचे की पर्वत श्रृंखलाओं और कमजोर समुद्री पारिस्थितिकी प्रणालियों के संरक्षण को सुनिश्चित करेगा।

अज़ोरेस द्वीप समूह

  • अज़ोरेस द्वीपसमूह उत्तरी अटलांटिक क्षेत्र में नौ द्वीपों का एक समूह है।
  • ये ज्वालामुखी द्वीप हैं जो अज़ोरेस पठार से उत्पन्न हुए हैं 
  • यह द्वीप समूह अज़ोरेस ट्रिपल जंक्शन के ऊपर स्थित है
    • अज़ोरेस ट्रिपल जंक्शन पर दुनिया की तीन मुख्य टेक्टोनिक प्लेटें (यूरेशियन, उत्तरी अमेरिकी और अफ्रीकी) मिलती हैं।
  • पिको द्वीप पर स्थित माउंट पिको , इस द्वीपसमूह का  सबसे ऊँचा स्थान है।

प्रश्न - अज़ोरेस द्वीप समूह कहाँ स्थित है ?

(a) प्रशांत महासागर 

(b) दक्षिणी अटलांटिक महासागर

(c) हिंद महासागर

(d) उत्तरी अटलांटिक महासागर

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR