नीदरलैंड (डच) इंडोनेशिया और श्रीलंका को औपनिवेशिक खजाने लौटाएगा 

सामान्य अध्ययन – पेपर ,1  - विश्व इतिहास
सामान्य अध्ययन – पेपर, 2 – अंतर्राष्ट्रीय संबंध
प्रारंभिक परीक्षा के लिए- औपनिवेशिक वस्तुओं की वापसी पर गठित आयोग, लोम्बोक ख़जाना, लेवके तोप
मुख्य परीक्षा  के लिए – औपनिवेशीकरण, नीदरलैंड का अपने पूर्व उपनिवेशों से नए संबंधों की स्थापना

चर्चा में क्यों -

  • हाल ही में इंडोनेशिया और श्रीलंका के अनुरोध पर नीदरलैंड ने उन्हें  सांस्कृतिक महत्व की 478 वस्तुएं  वापस करने का फैसला लिया है। 

मुख्य बिंदु -

  • इन देशों के अनुरोध पर नीदरलैंड की सरकार ने औपनिवेशिक वस्तुओं की वापसी पर लिलियन गोंकाल्वेस-हो कांग यू की अध्यक्षता में एक आयोग का गठन किया  था। 
  • आयोग के सुझाव पर  संस्कृति और मीडिया राज्य सचिव गुने उसलू द्वारा उन्हें औपनिवेशिक वस्तुओं को वापस करने का निर्णय लिया गया था।
  • संस्कृति, शिक्षा और विज्ञान के डच उप मंत्री गुने उसलू ने कहा, 'ये सिफारिशें औपनिवेशिक  संग्रह से निपटने में एक मील का पत्थर हैं।'
  • नीदरलैंड हाल के वर्षों में अपने औपनिवेशिक अतीत की विरासत से जूझ रहा है।
  • डच राजा विलेम-अलेक्जेंडर ने हाल ही में  औपनिवेशिक युग की गुलामी में नीदरलैंड की भागीदारी के लिए एक ऐतिहासिक शाही माफी मांगी थी।
  • राज्य सचिव ने कहा, 'यह एक ऐतिहासिक क्षण है।' 'यह पहली बार है कि हम उन वस्तुओं को वापस देने के लिए आयोग की सिफारिशों का पालन कर रहे हैं जिन्हें कभी नीदरलैंड नहीं लाया जाना चाहिए था। लेकिन किसी भी चीज़ से अधिक, यह भविष्य की ओर देखने का क्षण है। हम न केवल वस्तुएं लौटा रहे हैं; हम संग्रह अनुसंधान, प्रस्तुति और संग्रहालयों के बीच आदान-प्रदान जैसे क्षेत्रों में इंडोनेशिया और श्रीलंका के साथ घनिष्ठ सहयोग की अवधि भी शुरू कर रहे हैं।'

इंडोनेशिया -

  •  इंडोनेशिया ने नीदरलैंड से  अनेक वस्तुओं की वापसी का अनुरोध किया था जो देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं । इनमें प्रमुख वस्तुएं निम्नलिखित हैं- 
  1. 'लोम्बोक खजाना', जिसमें लोम्बोक की 335 वस्तुएँ शामिल हैं। इसे 1894 में इंडोनेशिया के लोम्बोक द्वीप पर काक्रानेगरा महल पर कब्जा करने के बाद डच औपनिवेशिक सेना ने लूट लिया था।
  2. सिंगसारी से चार मूर्तियाँ
  3. क्लुंगकुंग से एक केरिस
  4. बाली से आधुनिक कला की 132 वस्तुएँ, जिन्हें पिता महा संग्रह ( The Pita Maha collection ) के रूप में जाना जाता है।

श्रीलंका-

  • श्रीलंका ने नीदरलैंड से उन  वस्तुओं को वापस करने को कहा जो देश से चोरी हो गई थीं और अब रिज्क्सम्यूजियम (Rijksmuseum))के संरक्षण में हैं। 
  1. सोने की कस्ताने (औपचारिक तलवार)
  2. सिंगलीज़ चाकू
  3. चाँदी का कस्ताने
  4. दो बंदूक
  5. 'लेवके की तोप' जो चांदी, सोने और माणिक सहित कीमती रत्नों से सजी एक कांस्य तोप थी। 18वीं सदी के 'लेवके की तोप' को 1745-46 के आसपास ल्यूके दिसावा नामक एक श्रीलंकाई अभिजात्य ने कैंडी के राजा को उपहार में दी थी।1765 में यह डच हाथों में पड़ गया था जब सीलोन के गवर्नर लुबर्ट जान वैन  के नेतृत्व में डच सैनिकों नेकैंडी पर हमला किया और उसे जीत लिया।

 treasures

भारत में डचों का आगमन -

  • हॉलैंड (वर्तमान नीदरलैंड) के निवासी डच कहलाते हैं । 
  • पुर्तगालियो के बाद डचों ने भारत में अपने कदम रखे। ऐतिहासिक दृष्टि से डच समुद्री व्यापार में निपुण थे।
  • 1602 ई. में नीदरलैंड की यूनाइटेड ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना की गयी और डच सरकार द्वारा उसे भारत सहित ईस्ट इंडिया के साथ व्यापार करने की अनुमति प्रदान की गयी।
  • 1605 ई. में डचों ने आंध्र प्रदेश के मुसलीपत्तनम में अपनी पहली फैक्ट्री स्थापित की। 
  • डचों ने पुलीकट स्थित टकसाल से भगवान वेंकटेश्वर (भगवान विष्णु) के चित्र वाले सोने के पैगोडा  सिक्के जारी किए। डचों द्वारा जारी किये गए सभी सिक्के स्थानीय सिक्का ढलाई के नमूनों पर आधारित थे।
  • डच-अंग्रेज संघर्ष के मध्य त्रावणकोर के राजा मार्तंड वर्मा द्वारा 1741 ई में कोलाचेल के युद्ध में डच ईस्ट इंडिया कंपनी को पराजित करने के साथ ही मालाबार क्षेत्र में डच शक्ति का पूर्णतः पतन हो गया।
  • 1825 ई के मध्य तक डच भारत में अपने सभी व्यापारिक क्षेत्रों से वंचित हो चुके थे। एक समझौते के तहत ब्रिटिशों ने आपसी अदला-बदली के तरीके के आधार पर खुद को  इंडोनेशिया के साथ व्यापार से अलग कर लिया और बदले में डचों ने भारत के साथ अपना व्यापार बंद कर दिया।

प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रश्न – निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –

1.सिंगलिज चाकू

2. लेवके तोप

3.लोम्बोक ख़जाना 

उपर्युक्त में से कितना/ कितनी वस्तुएं डच, श्रीलंका से ले गये थे।

(b) केवल एक                   

(b) केवल दो

(c) सभी तीनों

(d) कोई नहीं 

उत्तर - b

मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न - हाल ही में नीदरलैंड द्वारा इंडोनेशिया तथा श्रीलंका को औपनिवेशिक वस्तुओं को वापस किया जाना औपनिवेशिक शक्तियों द्वारा उपनिवेश रहे देशों से नए संबंध स्थापित करने का एक प्रयास है। समीक्षा करें।  

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT