‘पैंटानल आर्द्रभूमि’

चर्चा में क्यों?

हाल ही में  ब्राज़ील केमाटो ग्रोसो डो सुल राज्य के कोरुम्बा में स्थितविश्व की सबसे बड़ी आर्द्रभूमि पैंटानल में 'नियंत्रण से बाहर' आग ने वन्यजीवों को ख़तरे में डाल दिया है

ARDRA

पैंटानल आर्द्रभूमिके बारे में

  • यह एक प्राकृतिक क्षेत्र है जिसे दुनिया के सबसे बड़े उष्णकटिबंधीय आर्द्रभूमि क्षेत्र के रूप  में जाना जाता है
  • पैंटानल में संपूर्ण विश्व की लगभग 3% आर्द्रभूमि शामिल है।
  • इसका अधिकांश भाग ब्राज़ील में स्थित है, लेकिन यह बोलीविया और पैराग्वे के कुछ हिस्सों में भी फैला हुआ है।
  • पैंटानल की वनस्पतियों जिन्हें प्राय: पैंटानल कॉम्पलेक्स भी कहा जाता है आस पास के पारिस्थितिकियों व क्षेत्रों के पेड़-पौधों का मिश्रण है।
  • पैंटानल का पारिस्थितिकी तंत्र लगभग 3500 प्रजाति के पौधों का घर है जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं :  
    • आर्द्र उष्णकटिबंधीय अमेजन के वर्षावनों व अर्द्ध-शुष्क जंगलों के पौधे जो मुख्यत: पूर्वोत्तर ब्राज़ील में पाये जाते हैं। 
    • ब्राज़ील के केराडो सवाना के हरे मैदानों के पेड़-पौधे और बोलीविया  एवं पराग्वे के चाको सवाना की वनस्पतियाँ।
  • इस क्षेत्र में जंगल अधिकतर ऊंचे क्षेत्रों में पाए जाते हैं जबकि घास के हरे मैदानों में मौसमी जलाप्लवन (जल जमाव) होता है।
  • पैंटानल में दुनिया में मगरमच्छों की सबसे बड़ी संख्या है, जिसमें लगभग 10 मिलियन कैमन हैं। 
  • पैंटानल ग्रह पर सबसे बड़े तोते हाइसिंथ मैकॉ का भी घर है।
    • वर्ष 2000 में, इस पारिस्थितिकी क्षेत्र का हिस्सा, 'पैंटानल संरक्षण क्षेत्र' को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया था।

JHIL

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT

Download Free Study Material

Enter your details to download the PDF.

Verify once. Download for 7 days. Your details are used for download access and verification.