New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM

राष्ट्रपति मुर्मू के गृह जिले के स्टेशन को मिली पहली एक्सप्रेस ट्रेन

प्रारंभिक परीक्षा- समसामयिकी

संदर्भ-

  • 21 नवंबर,2023 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा के मयूरभंज जिले में तीन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई।

express-train

मुख्य बिंदु-

  • मुर्मू ने बादामपहाड़ रेलवे स्टेशन से बादामपहाड़-राउरकेला एक्सप्रेस, बादामपहाड़-शालीमार एक्सप्रेस और बादामपहाड़-टाटानगर मेमू सेवा को हरी झंडी दिखाई।
  • शालीमार-बादामपहाड़ साप्ताहिक एक्सप्रेस पश्चिम बंगाल में कोलकाता के पास शालीमार को ओडिशा के बादामपहाड़ से जोड़ने वाली पहली एक्सप्रेस ट्रेन होगी।
  • दूसरी साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन बादामपहाड़ के खनिज समृद्ध क्षेत्रों को भारत के इस्पात शहर राउरकेला से जोड़ेगी।
  • दक्षिण पूर्व रेलवे के अंतर्गत आने वाले इस रेलवे स्टेशन से केवल एक यात्री ट्रेन चलती थी।
  • 91 वर्षों में पहली बार बादामपहाड़ से एक्सप्रेस सेवा प्रारंभ की गई।
  • राष्ट्रपति मुर्मू ने बादामपहाड़ से अपने जन्मस्थान उपरबेड़ा के करीब रायरंगपुर तक की यात्रा भी की।
  • राष्ट्रपति ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला भी रखी।
  • राष्ट्रपति मुर्मू ने रायरंगपुर में एक नए डाक प्रभाग का उद्घाटन किया और प्रभाग का एक स्मारक विशेष कवर जारी किया।

प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

  1. हाल ही में राष्ट्रपति मुर्मू द्वारा 91 वर्षों में पहली बार बादामपहाड़ स्टेशन से एक्सप्रेस सेवा प्रारंभ की गई।
  2. राष्ट्रपति ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बादामपहाड़ स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला भी रखी।
  3. राष्ट्रपति मुर्मू ने रायरंगपुर में एक नए डाक प्रभाग का उद्घाटन किया।

उपर्युक्त में से कितना/कितने कथन सही है/हैं?

(a) केवल एक

(b) केवल दो

(c) सभी तीनों

(d) कोई नहीं

उत्तर- (c)

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR