New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

द टीचर एप

  • हाल ही में, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नई दिल्ली में 'द टीचर एप' का अनावरण किया।
  • इसका उद्देश्य शिक्षकों की पेशेवर विकास और शैक्षणिक गुणवत्ता को बढ़ाना है। 
  • इस एप के माध्यम से शिक्षक विभिन्न शैक्षणिक संसाधनों,पाठ्यक्रमों और प्रशिक्षण कार्यक्रमों तक पहुंच प्राप्त कर सकेंगे।
  • इस प्लेटफॉर्म को भारती एयरटेल फाउंडेशन द्वारा डेवलप किया गया है।
  • इसका का उपयोग कर शिक्षक अपने अनुभवों को साझा कर सकते हैं और एक-दूसरे से सीख सकते हैं।
  • इस प्लेटफॉर्म पर 260 से ज्यादा घंटे के रिसोर्स हैं।
  • इनमें शामिल हैं:
  • पाठ्यक्रम, लर्निंग बाइट्स, छोटे वीडियो, पॉडकास्ट, और;
    • थीम आधारित फेस्ट, वेबिनार, प्रतियोगिताएं और क्विज जैसे इंटरैक्टिव फॉर्मेट 

शिक्षा मंत्रालय

  • शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार का एक मंत्रालय है।
  • यह देश में शिक्षा से जुड़े कामों के लिए ज़िम्मेदार है।
  • इसका मुख्य उद्देश्यों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति तैयार करना और उसे लागू करना है।
  • इसके कार्यों में शैक्षिक संस्थानों की गुणवत्ता सुधारना व उनकी पहुंच बढ़ाना है।
  • वर्तमान शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान हैं।
  • भारत में वर्ष 1947 से शिक्षा मंत्रालय था। 
  • वर्ष 1985 में,राजीव गांधी सरकार ने इसका नाम बदलकर मानव संसाधन विकास मंत्रालय (MHRD) कर दिया।
  • नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा नवनिर्मित " राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 " के साथ फिर से इसका नाम बदलकर वापस शिक्षा मंत्रालय कर दिया।

प्रश्न- 'द टीचर एप' के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

  1. इसको शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नई दिल्ली में लॉन्च किया।
  2. इसे भारती एयरटेल फाउंडेशन द्वारा डेवलप किया गया है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सहीं उत्तर दीजिए:

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) दोनों 1 तथा 2

(d) इनमें से कोई नहीं

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X