New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 5th July 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 20th July 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 5th July 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 20th July 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM

चंडीगढ़ में तीन क्रिमिनल कानून पूरी तरह से लागू

चर्चा में क्यों ?

  • हाल ही में चंडीगढ़ ने तीन नए आपराधिक कानूनों को पूरी तरह से लागू कर दिया
  • इसके साथ ही चंडीगढ़ तीन नए आपराधिक कानूनों को पूरी तरह से लागू करने वाला देश का पहला राज्य/केंद्र शासित प्रदेश बन गया।

नए आपराधिक कानून

  • 1 जुलाई 2024 से पूरे देश में नए आपराधिक कानून लागू हो गए हैं।
    1. भारतीय दंड संहिता 1860 के स्थान पर भारतीय न्याय संहिता, 2023 
    2. दंड प्रक्रिया संहिता, 1973 के स्थान पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 
    3. भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 1872 के स्थान पर भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023 
  • तीन नए आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन के लिए चार ऐप लॉन्च किए गए हैं -
    1. न्याय सेतु
    2. न्याय श्रुति 
    3. ई-साक्ष्य
    4. ई-समन 
  • ई-साक्ष्य ऐप के माध्यम से घटनास्थल की सभी वीडियोग्राफी, फोटोग्राफी और गवाही ई- साक्ष्य सर्वर पर सेव की जाएगी, जो तुरंत ही कोर्ट में भी उपलब्ध होगी
  • ई-समन ऐप के माध्यम से कोर्ट से पुलिस स्टेशन तक और जिसे समन भेजा जाना है उस तक भी समन इलेक्ट्रॉनिक तरीके से भेजा जाएगा।
  • न्याय सेतु डैशबोर्ड पर पुलिस, मेडिकल, फॉरेन्सिक, प्रॉसीक्यूशन और प्रिज़न एकसाथ इंटरलिंक्ड हैं
    • इससे पुलिस को जांच से संबंधित सभी जानकारी मात्र एक क्लिक पर उपलब्ध होगी।
  • न्याय श्रुति ऐप के माध्यम से न्यायालय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गवाहों की सुनवाई कर सकेगा। 
    • इससे समय और पैसे की बचत होगी और मामले का निपटारा भी जल्दी हो सकेगा।

प्रश्न  - निम्नलिखित में से किस ऐप के माध्यम से घटनास्थल की वीडियोग्राफी, फोटोग्राफी और गवाही ई- साक्ष्य सर्वर पर सेव की जाएगी ?

(a) न्याय सेतु

(b) न्याय श्रुति 

(c) ई-साक्ष्य

(d) ई-समन

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR