New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

टिल्ट-रोटर वी-22 ऑस्प्रे ( tilt-rotor V-22 Osprey)

प्रारंभिक परीक्षा- समसामयिकी

संदर्भ-

  • आठ लोगों को ले जा रहा अमेरिकी सैन्य विमान टिल्ट-रोटर वी-22 29 नवंबर,2023 को जापान में समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें चालक दल के एक सदस्य की मौत हो गई।

tilt-rotor-V-22

मुख्य बिंदु-

  • यह दुर्घटना राजधानी टोक्यो से लगभग 1,040 किमी दक्षिण-पश्चिम में स्थित याकुशिमा द्वीप के तट पर एक नियमित प्रशिक्षण मिशन के दौरान हुई।
  • दुर्घटनाग्रस्त विमान के साथ यात्रा कर रहा एक अन्य टिल्ट-रोटर वी-22 ऑस्प्रे द्वीप के हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से उतर गया।
  • जापान में 50,000 से अधिक अमेरिकी सैनिक हैं, जिनमें से कई रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण दक्षिण-पश्चिमी ओकिनावान द्वीपों में हैं।
  • टिल्ट-रोटर वी-22 ऑस्प्रे योकोटा एयर बेस से था और 353वें स्पेशल ऑपरेशंस विंग को सौंपा गया था।
  • यह विमान ओकिनावा स्थित एक सैन्य इकाई का हिस्सा था, जिसे विशेष बलों के परिवहन और आपूर्ति के लिए प्रशिक्षित किया गया था।

टिल्ट-रोटर वी-22 ऑस्प्रे-

  • बोइंग (बीए.एन) और बेल हेलीकॉप्टर द्वारा संयुक्त रूप से विकसित एक हाइब्रिड विमान है।
  • ऑस्प्रे हेलीकॉप्टर की तरह उड़ान भरता और उतरता है, लेकिन उड़ान के दौरान यह अपने प्रोपेलर को आगे की ओर घुमा सकता है और हवाई जहाज की तरह बहुत तेजी से उड़ान भर सकता है।
  • यह अमेरिकी वायु सेना, नौसेना और जापान सेल्फ-डिफेंस फोर्सेज द्वारा संचालित है।
  • प्रारंभ से ही जापान में हाइब्रिड विमान की तैनाती विवादास्पद रही है, क्योंकि इससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ा है।
  • अमेरिकी सेना और जापान का कहना है कि यह सुरक्षित है।
  • अगस्त,2023 में एक अमेरिकी ऑस्प्रे एक नियमित सैन्य अभ्यास के दौरान सैनिकों को ले जाते समय उत्तरी ऑस्ट्रेलिया के तट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें तीन अमेरिकी नौसैनिकों की मौत हो गई।
  • दिसंबर,2016 में जापान के दक्षिणी द्वीप ओकिनावा के पास समुद्र में एक और विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- टिल्ट-रोटर वी-22 ऑस्प्रे के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

  1. यह एक हाइब्रिड विमान है।
  2. इसमें हेलीकॉप्टर और हवाई जहाज दोनों की विशेषताएं हैं। 
  3. इसे बोइंग (बीए.एन) और बेल हेलीकॉप्टर द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किया गया है।

नीचे दिए गए कूट की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए।

(a) केवल 1 और 2

(b) केवल 2 और 3

(c) केवल 1 और 3

(c) 1, 2 और 3

उत्तर- (d)

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X