New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

टाइम 100 क्लाइमेट सूची 

प्रारम्भिक परीक्षा – टाइम 100 क्लाइमेट सूची
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर- 3

चर्चा में क्यों 

  • टाइम पत्रिका के द्वारा जलवायु परिवर्तन रोकने या कम करने की दिशा में पहल करने वाले दुनिया के सबसे प्रभावशाली नेताओं की सूची में नौ भारतीयों का नाम शामिल किया गया है।

Climate-List प्रमुख बिंदु 

  • टाइम पत्रिका ने जलवायु परिवर्तन रोकने या कम करने की दिशा में पहल करने वाले दुनिया के सबसे प्रभावशाली नेताओं की पहली सूची में दुनिया भर के सीईओ, संस्थापक, नीति निर्माता और सरकारी अधिकारियों को शामिल किया है। 
  • इस सूची में शामिल भारतीय -अजय बंगा, भाविश अग्रवाल, राजीव जे. शाह, गीता अय्यर, जिगर शाह, मनोज सिन्हा, एम. संजयन, सीमा बाधवा, अमित कुमार सिन्हा शामिल हैं।
  • अजय बंगा : यह जून 2023 में विश्व बैंक के अध्यक्ष बने हैं। इन्होंने एक नए मिशन की शुरुआत की है, जिसमें जलवायु परिवर्तन से लड़ते हुए गरीबी उन्मूलन का लक्ष्य रखा गया है। 
  • भाविश अग्रवाल: ये ओला इलेक्ट्रिक कंपनी के सीईओ हैं। ये दुपहिया वाहनों को इलेक्ट्रिक में परिवर्तित करने की योजना को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। 
  • राजीव शाह : ये द राकफेलर फाउंडेशन के अध्यक्ष हैं। 
  • रॉकफेलर फाउंडेशन टीम भारत द्वारा ऊर्जा क्षेत्रों में किए जा रहे नए प्रयासों में सहयोग देने के साथ-साथ, अंतरराष्‍ट्रीय वित्‍तीय संस्‍थानों में सुधार की प्रक्रिया में भी सहयोग दे रही है जिससे भारत समेत दुनियाभर के अन्‍य भागों के लिए जलवायु और अन्‍य सतत् विकास समाधानों के लिए जरूरी निवेश को उपलब्‍ध कराया जा सके। 
  • गीता अय्यर : यह बोस्टन कॉमन असेट मैनेजमेंट की संस्थापक और अध्यक्ष हैं। 
  • जिगर शाह : यह UAS डिपार्टमेंट आफ एनर्जी लोन प्रोग्राम आफिस के निदेशक हैं। 
  • मनोज सिन्हा : हस्क पावर सिस्टम के सह-संस्थापक और सीईओ हैं। 
  • एम. संजयन : यह कंजर्वेशन इंटरनेशनल (सीआई) के सीईओ हैं, जो एक गैर- लाभकारी संस्था है और प्रकृति के संरक्षण के लिए सरकारों और कंपनियों के साथ मिलकर काम करती है। 
  • सीमा बाधवा : यह अमेरिका में सबसे बड़े स्वास्थ्य देखभाल प्रदाताओं में से एक कैंसर परमानेंट के पर्यावरण प्रबंधन के कार्यकारी निदेशक हैं।
  • अमित कुमार सिन्हा  : यह महिंद्रा लाइफ स्पेस के सीईओ हैं।

टाइम (TIME) पत्रिका: 

  • यह अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में स्थित एक समाचार पत्रिका है।
  • इसके संस्थापक ब्रिटन हेडन और हेनरी लूस थे। 
  • इस पत्रिका को पहली बार 3 मार्च 1923 को न्यूयॉर्क शहर में प्रकाशित किया गया था। 
  • इसे पहले साप्ताहिक रूप से प्रकाशित किया जाता था, लेकिन मार्च 2020 से इसे प्रत्येक दूसरे सप्ताह में प्रकाशित किया जाने लगा।
  • यह संयुक्त राज्य अमेरिका की पहली साप्ताहिक समाचार पत्रिका थी।
  • इस पत्रिका में मशहूर हस्तियों और राजनेताओं, मनोरंजन, उद्योग, संस्कृति और गंभीर समाचारों आदि को प्रस्तुत किया जाता है।
  • इस पत्रिका के मुख्य पेज पर आने वाला फोटो बहुत ही प्रभावशाली माना जाता है। 

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न:- निम्नलिखित में से टाइम 100 क्लाइमेट सूची शामिल होने वाले भारतीयों में से कौन विश्व बैंक के आध्यक्ष हैं ?

(a)  भाविश अग्रवाल

(b)  राजीव जे. शाह

(c)  जिगर शाह

(d)  अजय बंगा

उत्तर: (d)

मुख्य परीक्षा प्रश्न:- टाइम पत्रिका में प्रकाशित होने वाले लेख इतने महत्वपूर्ण क्यों होते हैं ? विवेचना कीजिए।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X