New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

 तिरुचिरापल्ली एयरपोर्ट की नए टर्मिनल बिल्डिंग का उद्घाटन 

प्रारंभिक परीक्षा – तिरुचिरापल्ली एयरपोर्ट
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-3

चर्चा में क्यों

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरुचिरापल्ली एयरपोर्ट की नए टर्मिनल बिल्डिंग का  02 जनवरी, 2024 को उद्घाटन किया।

Tiruchirappalli-Airport

प्रमुख बिंदु 

  • नए टर्मिनल पर तिरुचिरापल्ली की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाया गया है।
  • इस दौरान तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन, राज्यपाल आर.एन. रवि और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद थे।
  • अंतर्राष्ट्रीय यात्री यातायात के मामले में तिरुचिरापल्ली हवाई अड्डा तमिलनाडु में चेन्नई के बाद दूसरा सबसे बड़ा हवाई अड्डा है।
  • इस एयरपोर्ट को अक्टूबर 2012 में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित किया गया था।
  • तिरुचिरापल्ली अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को बहुत ही भव्य रूप से बनाया गया है।
  • इस एयरपोर्ट में मंदिर का डिजाइन भी तैयार किया गया है। इसके अलावा एयरपोर्ट की दीवारों पर कलाकृतियां भी बनाई गई हैं।

TiruchirappalliInternational-Airport

  • इसमें कोलम कला से लेकर श्रीरंगम मंदिर के रंगों और दूसरी कलाकृतियों के कला रूपों को भी दर्शाया गया है।
  • नए टर्मिनल भवन में 60 चेक-इन काउंटर, पांच बैगेज कैरसेल, 60 अराइवल इमिग्रेशन काउंटर और 44 डिपार्चर इमिग्रेशन काउंटर है।
  • इस नए अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल भवन में सालाना 44 लाख से अधिक यात्रियों और व्यस्त समय के दौरान लगभग 3,500 यात्रियों को सेवा देने की क्षमता है।

प्रश्न: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए ।

  1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरुचिरापल्ली एयरपोर्ट की नए टर्मिनल बिल्डिंग का  02 जनवरी, 2024 को उद्घाटन किया।
  2. अंतर्राष्ट्रीय यात्री यातायात के मामले में तिरुचिरापल्ली हवाई अड्डा तमिलनाडु में चेन्नई के बाद दूसरा सबसे बड़ा हवाई अड्डा है।
  3. तिरुचिरापल्ली हवाई अड्डा को अक्टूबर 2012 में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित किया गया था।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

(a) केवल 1

(b) केवल 2 

 (c) सभी तीनों 

(d) कोई भी नहीं 

उत्तर: (c)

स्रोत : PIB

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X