New
Civil Services Day Offer - Valid Till : 23rd April GS Foundation (P+M) - Delhi : 4th May 2026, 11:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 4th May 2026, 5:30PM Civil Services Day Offer - Valid Till : 23rd April GS Foundation (P+M) - Delhi : 4th May 2026, 11:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 4th May 2026, 5:30PM

टूर डी'अर्जेंट 

प्रारंभिक परीक्षा- समसामयिकी, टूर डी'अर्जेंट रेस्तरां, नोट्रे डेम कैथेड्रल, ग्रीष्मकालीन ओलंपिक, 2024
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर- 1

संदर्भ-

  • अपने आप में एक शहर का मील का पत्थर  और  फिल्म 'रैटटौइल' में रेस्तरां के लिए एक प्रेरणा “टूर डी'अर्जेंट” को हाल ही में नवीकरण के बाद फिर से खोला गया।

मुख्य बिंदु-

  • इस रेस्तरां ने स्वयं को 21 वीं सदी के अनुकूल होने के साथ-साथ प्रतिष्ठित परंपराओं को भी संरक्षित रखा है।
  • टूर डी'अर्जेंट लगभग 400 साल पहले बनाया गया था। 
  • यह फ्रांसीसी राजधानी पेरिस का सबसे पुराना रेस्तरां है।
  • इसके दरवाजे पर वर्ष, 1582 में खुलने की तारीख अंकित है। 
  • राजा हेनरी चतुर्थ ने यहां हेरोन पेट खाया था।
  • रात में भी दिन की तरह चमकने की वजह से पेरिस को सिटी ऑफ़ लाइट्स कहा जाता है।

पेरिस की वर्ष, 2024 की बड़ी घटनाएँ-

  • 2024 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक।
  • नोट्रे डेम कैथेड्रल का पुनर्जागरण।
  • प्रसिद्ध पेरिस रेस्तरां टूर डी'अर्जेंट द्वारा अपना "प्लेट डी रेसिस्टेंस" परोसने वाला है।

टूर डी'अर्जेंट रेस्तरां का इतिहास-

Tour-dArgent-history

  • पेरिस में बहुत प्रसिद्ध और सबसे पुराने रेस्तरां को टूर डी'अर्जेंट कहा जाता है।
  • इसने वर्षों से अपनी गहरी और लगभग पवित्र परंपराओं को जीवित रखा है।
  • सीन नदी और बर्नाडिंस मठ के बीच स्थित यह इमारत पुनर्जागरण शैली में शैंपेन पत्थर का उपयोग करके बनाई गई थी। 
  • इस इमारत को 1582 में उस समय के अभिजात वर्ग के लिए खोला गया था।
  • इसका नाम इस्तेमाल किए गए पत्थर के प्रकार के आधार पर किया गया है।
  • राजा हेनरी चतुर्थ इस रेस्तरां को हेरोन पाट अपने पास भेजने का आदेश देते थे।

नोट्रे डेम कैथेड्रल -

  • नोट्रे डेम कैथेड्रल पेरिस में स्थित कैथेड्रल चर्च है। 
  • यह मध्य युग के गॉथिक कैथेड्रल चर्च में सबसे प्रसिद्ध है और अपने आकार, प्राचीनता एवं  स्थापत्य के लिए प्रतिष्ठित है।
  • इसे पहले के दो चर्चों के खंडहरों पर बनाया गया था।
  • पेरिस के बिशप मौरिस डी सुली ने लगभग 1160 में पहले के दो बेसिलिका के खंडहरों को एक इमारत में बदलने का विचार दिया था।
  • 1163 में पोप अलेक्जेंडर III द्वारा इसकी आधारशिला रखी गई।
  • फ्रांसीसी क्रांति के बाद नेपोलियन ने इसे संभावित विनाश से बचाया।
  • नेपोलियन ने 1804 में  नोट्रे डेम कैथेड्रल में ही खुद को फ्रांसीसी सम्राट घोषित किया था।
  • 19वीं सदी के मध्य में फ्रांसीसी वास्तुकार यूजीन- इमैनुएल वायलेट-ले-डक ने इसका जीर्णोद्धार किया। 
  • 15 अप्रैल, 2019 को नोट्रे-डेम कैथेड्रल में आग लगने की दुर्घटना हुई।

ग्रीष्मकालीन ओलंपिक, 2024-

  • 2024 में पेरिस ओलंपिक खेलों का तीसरी बार आयोजन करने जा रहा है।
  • तीसरी बार ओलंपिक आयोजित करने वाला लंदन के बाद पेरिस दूसरा शहर बन जाएगा। 
  • 1908, 1984 और 2012 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों का आयोजन लंदन में किया गया था।

पेरिस में ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों का आयोजन-

1. पेरिस ने पहली बार ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों की मेजबानी वर्ष, 1900 में की थी। 

  • वर्ष, 1900 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों में कोई उद्घाटन या समापन समारोह आयोजित नहीं किया गया था।
  • इस वर्ष ओलंपिक इतिहास में पहली बार महिला प्रतियोगियों को शामिल किया गया था।

2. 1924 में पेरिस ने फिर से ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों की मेजबानी की।

  • इस तरह पेरिस दो बार ओलंपिक खेलों की मेजबानी करने वाला पहला शहर बन गया। 

3. 100 साल बाद 26 जुलाई 2024 को पेरिस आधिकारिक तौर पर तीसरी बार ओलंपिक खेलों की मेजबानी करेगा। 

  • वैसे तो फ्रांस में ओलंपिक गेम्स छठी बार आयोजित होगा। 
  • पेरिस में ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों के अलावा तीन शीतकालीन ओलंपिक खेलों का आयोजन भी फ्रांस में हुआ है। 
  • शैमॉनिक्स में वर्ष 1924 में, ग्रेनोबल में वर्ष 1968 में और अल्बर्टविले में वर्ष 1992 में शीतकालीन ओलंपिक खेलों का आयोजन हुआ था।

प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- हाल ही में चर्चा में रहे टूर डी'अर्जेंट रेस्तरां के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

  1. यह पेरिस में बहुत प्रसिद्ध और सबसे पुराने रेस्तरां है।
  2. यह इमारत पुनर्जागरण शैली में शैंपेन पत्थर का उपयोग करके बनाई गई थी। 

नीचे दिए गए कूट की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए।

(a) केवल 1 

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों

(d) न तो 1 और न ही 2

उत्तर- (c)

मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न- यूरोप में पुनर्जागरण के प्रमुख तत्वों की विवेचना कीजिए।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR