New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM

पर्यटन रिपोर्ट, 2022

प्रारम्भिक परीक्षा – पर्यटन रिपोर्ट, 2022
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-1 और 3

संदर्भ- 

  • एक रिपोर्ट के अनुसार,उत्तर प्रदेश में वर्ष 2022 में घरेलू और विदेशी पर्यटकों की आमद में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है।

Tourism-Report

प्रमुख बिंदु 

  • घरेलू व विदेशी पर्यटकों ने देश भर में उत्तर प्रदेश को पर्यटन के क्षेत्र में पहले स्थान पर लाकर खड़ा कर दिया है। वर्ष 2022 में प्रदेश में 31.85 करोड़ पर्यटकों ने दौरा किया। इनमें 31.79 करोड़ घरेलू और 6.4 लाख विदेशी पर्यटक शामिल हैं। 
  • पर्यटन विभाग की वर्ष 2022 की रिपोर्ट के अनुसार, पर्यटकों की सबसे ज्यादा संख्या उत्तर प्रदेश में 18.4 प्रतिशत रही।
  • देश में उत्तर प्रदेश बना पर्यटकों का पहला पसंदीदा स्थल - गंगा नदी के किनारे बसा  बनारस आज भी अपनी धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व के कारण घरेलू पर्यटकों की पहली पसंद बना हुआ है। वहीं विश्व के सात अजूबों में शामिल ताजमहल का आकर्षण आज भी विदेशियों के लिए पहले नंबर पर है। आगरा में विदेशी पर्यटकों की संख्या 378635 रही है।
  • घरेलू व विदेशी पर्यटकों ने देशभर में उत्तर प्रदेश को पर्यटन के क्षेत्र में पहले स्थान पर लाकर खड़ा कर दिया है। वर्ष 2022 में प्रदेश में 31.85 करोड़ पर्यटकों ने दौरा किया। इनमें 31.79 करोड़ घरेलू और 6.4 लाख विदेशी पर्यटक शामिल हैं। पर्यटन विभाग की वर्ष 2022 की रिपोर्ट के अनुसार पर्यटकों की सबसे ज्यादा संख्या उत्तर प्रदेश में 18.4 प्रतिशत रही।
  • वहीं तमिलनाडु 12.6 प्रतिशत के साथ दूसरे एवं आंध्र प्रदेश 11.1 प्रतिशत पर्यटकों की संख्या के साथ तीसरे स्थान पर रहा है। 
  • प्रदेश सरकार की तरफ से पर्यटन के मद्देनजर उत्तर प्रदेश को दुनिया के मानचित्र पर स्थापित करने के तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। 
  • इसके लिए विभिन्न प्रकार के कारिडोर बनाकर सरकार पर्यटन को बढ़ावा दे रही है। इको टूरिज्म की दिशा में भी सरकार ने कई परियोजनाओं को लागू किया है।
  • वर्ष 2023 में 1.29 लाख करोड़ रुपये के निवेश से पर्यटन स्थलों को विकसित किया जा रहा है। साथ ही प्रमुख पर्यटक स्थलों पर हेलीकाप्टर राइड से लेकर एडवेंचर स्पोर्टस की परियोजनाओं पर भी सरकार तेजी से काम कर रही है।

sri-ram        

  • अयोध्या में बन रहे भगवान श्रीराम के मंदिर का निर्माण पूरा होने और नए सिरे से विकसित किए जा रहे विभिन्न पर्यटन स्थलों के काम कुछ वर्षों में पूरे होने के बाद प्रदेश में पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं होंगी।
  • ओडीओपी योजना बदलेगी 34 जिलों की तस्वीर- रिपोर्ट के अनुसार, 34 जिलों में एक भी विदेशी पर्यटक ने भ्रमण नहीं किया है, लेकिन सरकार की तरफ से वन डिस्ट्रिक वन प्रोडेक्ट की योजना पर चल रहे काम के चलते इन जिलों की भी तस्वीर आने वाले सालों में बदलनी तय है।
  • इन जिलों में महाराजगंज, बलरामपुर, कौशांबी, ललितपुर, चित्रकूट, जालौन, महोबा, सीतापुर, सोनभद्र, प्रतापगढ़, बांदा, कानपुर देहात, संत रविदास नगर, उन्नाव,हमीरपुर, रायबरेली, हरदोई, गाजीपुर, बाराबंकी, देवरिया, इटावा, बलिया, बहराइच, सुलतानपुर, फतेहपुर, गोंडा, अमेठी, शामली, हापुड़, एटा, बागपत तथा मैनपुरी शामिल हैं।

2022 में टाप 10 जिलों में पर्यटकों की स्थिति

  • आगरा में विदेशी पर्यटकों की संख्या 3,78,635 रही। मथुरा में विदेशी पर्यटकों की संख्या 1,15,858 रही। वाराणसी में 89,689, कुशीनगर में 41,058, लखनऊ में 3,401, गोरखपुर में 3,242, गौतमबुद्ध नगर में 3,077, कानपुर में 2,330, प्रयागराज में 1,895, गाजियाबाद में 1,639 संख्या रही।
  • एसोचैम के महासचिव दीपक सूद के अनुसार , 'राज्य सरकार की रणनीतिक योजनाओं और अनूठी पहल के कारण उत्तर प्रदेश को देश में सतत पर्यटन के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभरने का मौका मिल रहा है। 
  • इस क्षेत्र में विकास को और गति देने के लिए सरकार एवं निजी क्षेत्र के बीच साझेदारी होना बहुत जरूरी है।'
  • सूद ने कहा कि स्थानीय समुदायों, कलाकारों और उद्यमियों को शामिल करके उत्तर प्रदेश को निजी-सार्वजनिक भागीदारी के माध्यम से पर्यटन का एक ठोस बुनियादी ढांचा विकसित करने के साथ-साथ अपनी संस्कृति को संरक्षित करने की दिशा में काम करना चाहिए। 
  • 'माय अतिथि डाट ग्लोबल' के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) गौतम मेहरा ने कहा कि पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने में राज्य सरकार का रवैया ऐसा होना चाहिए. जिससे अतिथि, पर्यटन और यात्रा क्षेत्र में कुटीर, लघु एवं मध्यम उद्योगों (एमएसएमई) का भी सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके। 
  • उन्होंने कहा कि चूँकि उत्तर प्रदेश पर्यटन के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर रहा है, इसलिए उसे अन्य राज्यों को भी ऐसी ही रूपांतरणकारी यात्रा शुरू करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। 
  • मेहरा ने कहा कि उत्तर प्रदेश अपने यहां एमएसएमई को मजबूत करके और पर्यटन क्षेत्र में अपनी उपलब्धियों को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करके अपने आर्थिक विकास को एक नया मुकाम दे सकता है। 
  • रिपोर्ट में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ पर्यटन विकास में तालमेल स्थापित करने की जरूरत पर जोर दिया गया है। 
  • यह रिपोर्ट पर्यटन क्षेत्र में सतत विकास के लिए एक 'ब्लूप्रिंट' उपलब्ध कराती है। 
  • आतिथ्य, पर्यटन और यात्रा क्षेत्र में एमएसएमई की भूमिका को और बढ़ाना इसका महत्त्वपूर्ण पहलू है।
  • रिपोर्ट के अनुसार, इन उद्योगों का स्थानीय अर्थव्यवस्थाओं पर गहरा असर पड़ता है और लागत एवं लाभ का उचित वितरण सुनिश्चित होता है।

प्रारम्भिक परीक्षा प्रश्न : पर्यटन रिपोर्ट, 2022 के अनुसार किस राज्य में घरेलू पर्यटकों की संख्या सबसे ज्यादा है?

(a) केरल 

(b) तमिलनाडु

(c) आंध्र प्रदेश

(d) उत्तर प्रदेश

उत्तर : (d)

मुख्य परीक्षा प्रश्न: पर्यटन उद्योग भारत के विकास में किस प्रकार से सहायक है? व्याख्या कीजिए।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR