ट्रांसनिस्ट्रिया (Transnistria)

चर्चा में क्यों

रूस-यूक्रेन युद्ध विगत दो माह से जारी है। अब ‘ट्रांसनिस्ट्रिया’ जैसे क्षेत्रों में भी इस युद्ध के विस्तार की संभावना प्रतीत हो रही है। ट्रांसनिस्ट्रिया कथित तौर पर माल्डोवा का एक छोटा और दूर स्थित क्षेत्र है। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले ही इस क्षेत्र में कई विस्फोट हुए थे। 

प्रमुख बिंदु 

  • ट्रांसनिस्ट्रिया क्षेत्र माल्डोवा और यूक्रेन के बीच सैंडविच की तरह स्थित है। इसके पश्चिम में माल्डोवा और पूर्व में यूक्रेन अवस्थित है। 
  • प्राय: इसे ‘सोवियत संघ के अवशेष’ के रूप में वर्णित किया जाता है। सोवियत संघ के विघटन के तुरंत बाद ट्रांसनिस्ट्रिया ने माल्डोवा की ही तरह स्वतंत्रता की घोषणा की थी।  
  • वर्ष 1990-1992 के दौरान माल्डोवा ने ट्रांसनिस्ट्रिया क्षेत्र पर कब्जा करने का प्रयास किया किंतु रूसी सैनिकों ने इसे विफल कर दिया था। 
  • तब से यह क्षेत्र माल्डोवा के नियंत्रण से मुक्त रहा है। हालाँकि, अधिकांश देश ट्रांसनिस्ट्रिया क्षेत्र को माल्डोवा का हिस्सा मानते हैं।

transnistria

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT

Download Free Study Material

Enter your details to download the PDF.

Verify once. Download for 7 days. Your details are used for download access and verification.