New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

यू.ए.ई. का गोल्डन वीज़ा प्रोग्राम

चर्चा में क्यों?

हाल ही में, संयुक्त अरब अमीरात ने अपनी "गोल्डन" वीज़ा प्रणाली में विस्तार करने की बात कही है। इसमें कुछ पेशेवरों, विशिष्ट डिग्री धारकों और अन्य लोगों के लिये 10 वर्ष तक के निवास का प्रावधान शामिल करना प्रमुख है। ध्यातव्य है कि विगत कुछ समय से संयुक्त अरब अमीरात निवास से जुड़े विभिन्न प्रावधानों में वृहत स्तर पर सुधार कर रहा है और यू.ए.ई. में निवास की सुगमता पर ध्यान दे रहा है।

गोल्डन वीज़ा कार्यक्रम

  • यू.ए.ई. द्वारा "गोल्डन वीज़ा" कार्यक्रम मुख्यतः निवेशकों, डॉक्टरों, इंजीनियरों, वैज्ञानिकों, छात्रों और कलाकारों जैसी "असाधारण प्रतिभाओं" के लिये शुरू किया गया था।
  • वीज़ा की प्रमुख श्रेणियाँ निम्नलिखित हैं :

1) सामान्य निवेशक जिन्हें 10 साल का वीज़ा दिया जाएगा।
2) रियल एस्टेट निवेशक, जो 5 साल के लिये वीज़ा प्राप्त कर सकते हैं।
3) उद्यमी और प्रतिभाशाली पेशेवर, जैसे डॉक्टर, शोधकर्ता आदि 10 वर्ष के लिये वीज़ा प्राप्त कर सकते हैं।
4) उत्कृष्ट छात्रों को भी 5 वर्षों के लिये रेजिडेंसी वीज़ा की अनुमति दी जाएगी।

  • वीज़ा अवधि की समाप्ति पर सभी श्रेणियों का नवीनीकरण किया जा सकता है।

भारत के लिये लाभ

  • भारतीय प्रवासी समुदाय, यू.ए.ई. में किसी देश का सबसे बड़ा जातीय समुदाय है, जो यू.ए.ई. की जनसंख्या का लगभग 30% (90 लाख के आसपास) है।
  • यू.ए.ई. में रहने वाले अधिकांश भारतीय कार्यरत पेशेवर हैं, लेकिन भारतीय दूतावास के अनुसार, इनमें से लगभग 10% लोग कार्यरत लोगों पर निर्भर परिवार के सदस्य हैं।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR