New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

UNCITRAL का दक्षिण एशिया सम्मेलन

प्रारंभिक परीक्षा- UNCITRAL का दक्षिण एशिया सम्मेलन
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर-3 

चर्चा में क्यों

 भारत ने अंतर्राष्ट्रीय व्यापार कानून पर संयुक्त राष्ट्र आयोग ऑन इंटरनेशनल ट्रेड लॉ (UNCITRAL) के दक्षिण एशिया सम्मेलन की मेजबानी किया।

UNCITRAL

प्रमुख बिंदु 

  • संयुक्त राष्ट्र आयोग ऑन इंटरनेशनल ट्रेड लॉ (United Nations Commission on International Trade Law) (UNCITRAL) के दक्षिण एशिया सम्मेलन 14 से 16 सितंबर 2023 तक नई दिल्ली में संपन्न हुआ।
  • इस सम्मेलन का उद्देश्य UNCITRAL के साथ भारत की भागीदारी को मजबूत करना है ।
  •  UNCITRAL के साथ भारतीय  न्यायपालिका, नौकरशाही, शिक्षा और कानूनी प्रकिया को प्रोत्साहित करना है।
  • इसका आयोजन विदेश मंत्रालय, UNCITRAL और राष्ट्रीय समन्वय समिति (national coordination committee) द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था।
  • सम्मेलन में डिजिटल अर्थव्यवस्था, एमएसएमई और ऋण तक पहुंच (MSMEs and access to credit), दिवालियापन, निवेशक-राज्य विवाद निपटान सुधार, अंतर्राष्ट्रीय वाणिज्यिक मध्यस्थता और मध्यस्थता सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।
  • इस सम्मेलन का फोकस भारत को अंतर्राष्ट्रीय मध्यस्थता केंद्र के रूप में बढ़ावा देना रहा।

UNCITRAL के बारे में:

  • अंतर्राष्ट्रीय व्यापार कानून पर संयुक्त राष्ट्र आयोग अंतर्राष्ट्रीय व्यापार और निवेश को सुविधाजनक बनाने के लिए जिम्मेदार है।
  • UNCITRAL का प्राथमिक लक्ष्य सीमा पार वाणिज्यिक लेनदेन में निष्पक्षता, पारदर्शिता, दक्षता को बढ़ावा देने वाले कानूनी ढांचे का निर्माण कर अंतर्राष्ट्रीय व्यापार को सुविधाजनक बनाना है।
  • UNCITRAL का कार्य सम्मेलनों, मॉडल कानूनों एवं  अन्य उपकरणों के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय व्यापार कानून के प्रगतिशील सामंजस्य और एकीकरण को बढ़ावा देना है।
  • इसकी स्थापना 1966 में किया गया था। 
  • UNCITRAL का न्यूयॉर्क और वियना में मुख्यालय है ।

प्रश्न:  निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए 

1.संयुक्त राष्ट्र आयोग ऑन इंटरनेशनल ट्रेड लॉ (UNCITRAL) के दक्षिण एशिया सम्मेलन नई दिल्ली में संपन्न हुआ।

2.अंतर्राष्ट्रीय व्यापार कानून पर संयुक्त राष्ट्र आयोग अंतर्राष्ट्रीय व्यापार और निवेश को सुविधाजनक बनाने के लिए जिम्मेदार है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

 (a) केवल 1  

(b) केवल 2  

(c) कथन 1 और 2 

(d) न तो 1 ना ही 2 

उत्तर: (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न : अंतर्राष्ट्रीय व्यापार कानून पर संयुक्त राष्ट्र आयोग के प्रमुख विशेषताओं पर चर्चा  कीजिए।

स्रोत: एलएम

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X