New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

यूनेस्को का एशिया-प्रशांत विरासत पुरस्कार ,2023

प्रारम्भिक परीक्षा – यूनेस्को का एशिया-प्रशांत विरासत पुरस्कार ,2023
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर- 1

संदर्भ

इस पुरस्कार को यूनेस्को द्वारा वर्ष 2000 से वितरित किया जा रहा है।

Asia-Pacific-Heritage-Award

  • उद्देश्य :- इस पुरस्कार को देने का उद्देश्य एशिया-प्रशांत क्षेत्र में सांस्कृतिक विरासत स्थलों की सुरक्षा को प्रेरित करना है, जो निजी क्षेत्र या संस्थागत संगठन के तहत किसी व्यक्तिगत संगठन द्वारा शुरू किए जाते हैं। 

इन पुरस्कारों को पाँच श्रेणियों में दिया गया है:- 

  • उत्कृष्टता का पुरस्कार
  • विशिष्टता का पुरस्कार
  • योग्यता का पुरस्कार
  • सतत विकास के लिए विशेष मान्यता पुरस्कार
  • विरासत संदर्भों में नए डिजाइन के लिए पुरस्कार

पुरस्कार विजेता , 2023 

  • उत्कृष्टता पुरस्कार :-पंजाब के रामबाग गेट्स और रैम्पर्ट्स को दिया गया है।

Rambagh-Gates

  • विशिष्टता का पुरस्कार :-चीन के हांगकांग एसएआर में स्थित फैनलिंग गोल्फ कोर्स को तथा डोंगगुआन गार्डन रेजिडेंस, यंग्ज़हौ, चीन एवं कर्णिकारा मंडपम, कुन्नामंगलम भगवती मंदिर, केरल, भारत को दिया गया है।

Kunnamangalam-Bhagavathi-Temple

  • योग्यता का पुरस्कार :- पेकिंग विश्वविद्यालय , बीजिंग, चीन में यान नान युआन को और पैन परिवार निवास, सूज़ौ, चीन को दिया गया है।
  • भारत में हरियाणा के चर्च ऑफ एपिफेनी को, मुंबई के डेविड सैसून लाइब्रेरी और रीडिंग रूम को तथा नई दिल्ली के बीकानेर हाउस को दिया गया है।

Church-of-Epiphany

सतत विकास के लिए विशेष मान्यता पुरस्कार:-

  • भारत के केरल में कुन्नामंगलम भगवती मंदिर में कर्णिकारा मंडपम को ; पंजाब के पीपल हवेली को और नेपाल के काठमांडू में सिकामी छेन/चेन को उनकी परिवर्तनकारी विरासत प्रथाओं के लिए सतत विकास के लिए विशेष मान्यता से सम्मानित किया गया, जो सतत विकास के बड़े सिद्धांतों में योगदान करते हैं।

विरासत संदर्भों में नए डिजाइन का पुरस्कार :-

  • विरासत संदर्भों में नए डिजाइन का पुरस्कार चीन के लुओयांग में ज़िया कैपिटल के एर्लिटौ साइट संग्रहालय को दिया गया है।

Peepal-Haveli-of-Punjab

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न:- यूनेस्को द्वारा भारत को दिये गए एशिया-प्रशांत विरासत पुरस्कार ,2023 के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: 

  1. उत्कृष्टता पुरस्कार पंजाब के रामबाग गेट्स और रैम्पर्ट्स को दिया गया है। 
  2. योग्यता का पुरस्कार भारत में हरियाणा के चर्च ऑफ एपिफेनी को, मुंबई के डेविड सैसून लाइब्रेरी और रीडिंग रूम को तथा नई दिल्ली के बीकानेर हाउस को दिया गया है। 
  3. सतत विकास के लिए विशेष मान्यता पुरस्कार केरल में कुन्नामंगलम भगवती मंदिर में कर्णिकारा मंडपम को तथा पंजाब के पीपल हवेली को दिया गया है। 

उपर्युक्त में से कितने सही हैं?

(a) केवल एक

(b) केवल दो

(c) सभी तीन

(d) कोई भी नहीं

उत्तर - (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न:- यूनेस्को का एशिया-प्रशांत विरासत पुरस्कार वितरित करने का उद्देश्य एवं महत्व की विवेचना कीजिए।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR