यूनाइटेड किंगडम चुनाव परिणाम

ELECTION

चर्चा में क्यों ?

  • यूनाइटेड किंगडम में चुनाव के बाद वोटों की गिनती जारी है।
  • मुख्य विपक्षी लेबर पार्टी प्रचंड जीत की ओर बढ़ रही है।
  • अभी तक 650 में से 454 सीटों पर नतीजों का ऐलान किया जा चुका है।  
  • शुरुआती नतीजों मे लेबर पार्टी 318 सीटें जीत चुकी हैं जबकि सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी अभी तक सिर्फ 67 सीटें ही जीत पाई है। 
  • लिबरल डेमोक्रेट्स ने अभी तक 32 सीटों, स्कॉटिश नेशनल पार्टी ने चार सीटों और रिफॉर्म यूके ने चार सीटों पर जीत दर्ज की है।
  • प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने आम चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन के बीच अपनी हार स्वीकार कर ली है
  • लेबर पार्टी के नेता किएर स्टार्मर का प्रधानमंत्री बनना तय नजर आ रहा है।
  • कंजर्वेटिव पार्टी पिछले 14 वर्षों से सत्ता में काबिज है। 
  • इस दौरान यूनाइटेड किंगडम में 5 प्रधानमंत्री बने। 
  • वर्ष 2010 में डेविड कैमरन पीएम बने थे
  • वर्ष 2015 में कंजर्वेटिव पार्टी को लगातार दूसरी बार जीत मिली और कैमरन फिर पीएम बने। 
  • वर्ष 2016 में उन्हें पद छोड़ना पड़ा था। उनकी जगह टेरेसा मे को प्रधानमंत्री बनाया गया। वह 2019 तक इस पद पर रहीं। 
  • वर्ष 2019 में बोरिस जॉनसन यूके के प्रधानमंत्री बने। फिर बीच में उन्हें पद छोड़ना पड़ा और लिज ट्रस प्रधानमंत्री बनीं। लेकिन वह सिर्फ 50 दिन ही पद पर रह सकीं। उनकी जगह ऋषि सुनक प्रधानमंत्री बने।

बहुमत के लिए क्या है आंकड़ा ?

  • यूनाइटेड किंगडम- इंग्लैंड, वेल्स, स्कॉटलैंड और उत्तरी आयरलैंड से मिलकर बनता है और आम चुनाव इन सभी देशों पर लागू होते हैं। 
  • यूके में कुल 650 निर्वाचन क्षेत्र हैं, इनमें से 533 सीटें इंग्लैंड, 59 सीटें स्कॉटलैंड, 40 सीटों वेल्स और 18 सीटें उत्तरी आयरलैंड में पड़ती हैं। 
  • हालांकि, यूके के भीतर आने वाले प्रत्येक देश की अपनी सरकार भी होती है और वहां चुनाव होते हैं।
  • 650 सांसदों वाले सदन (हाउस ऑफ कॉमन्स) में बहुमत की सरकार बनाने के लिए किसी पार्टी को 326 सीटों की आवश्यकता होती है। 
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT

Download Free Study Material

Enter your details to download the PDF.

Verify once. Download for 7 days. Your details are used for download access and verification.