New
Solved - UPSC Prelims 2026 (Paper - 1 & 2) Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM Solved - UPSC Prelims 2026 (Paper - 1 & 2) Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM

संयुक्त राष्ट्र महासागर सम्मेलन, 2022

चर्चा में क्यों

हाल ही में, संयुक्त राष्ट्र महासागर सम्मेलन, 2022 का आयोजन किया गया जहाँ संयुक्त राष्ट्र के सभी 198 सदस्य देशों ने महासागर संरक्षण पर लिस्बन घोषणा को सर्वसम्मति से स्वीकार किया है।

प्रमुख बिंदु 

  • इस सम्मलेन का आयोजन पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में किया गया, जिसकी मेज़बानी पुर्तगाल एवं केन्या द्वारा संयुक्त रूप से की गयी है।
  • इस सम्मेलन ने राष्ट्रीय क्षेत्राधिकार से परे क्षेत्रों की समुद्री जैव विविधता पर अंतर सरकारी सम्मेलन (Intergovernmental Conference on Marine Biodiversity of Areas Beyond National Jurisdiction) के पांचवें सत्र के लिये एक मंच तैयार किया है, जिसका आयोजन 15-26 अगस्त, 2022 को न्यूयॉर्क में किया जाएगा।

सम्मेलन में व्यक्त की गई प्रतिबद्धताएँ

  • इस सम्मलेन में सदस्य देशों ने समुद्री प्रदूषण को रोकने, कम करने और नियंत्रित करने की प्रतिबद्धता  व्यक्त की गई है, जिसमें शामिल है – 
    • पोषक तत्त्व प्रदूषकों को हटाना
    • अपशिष्ट जल का प्रबंधन
    • ठोस अपशिष्ट निपटान
    • विषैले पदार्थों का निपटान
    • समुद्री क्षेत्र से निर्मित अपशिष्ट का शोधन
    • समुद्रतटीय क्षरण के लिए नीति निर्धारण
  • सभी सदस्य राष्ट्रों ने सतत समुद्री विकास के लिये नवीन तकनीकी सुधारों को विकसित करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को प्रकट किया है।
  • सम्मलेन में सदस्य राष्ट्रों ने महिला सशक्तिकरण पर ध्यान केंद्रित करने और महासागरीय क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने जैसे विषयों को भी अपने लक्ष्यों में शामिल किया है।  
  • इसके अतिरिक्त, सम्मेलन में संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्य-14 को प्राप्त करने के लिये भी सर्वसम्मति से चर्चा की गयी। यह लक्ष्य ‘जल के नीचे जीवन’ से संबंधित है।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR