संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या पुरस्कार : 2020

चर्चा में क्यों

  • हाल ही में, हेल्पएज इंडिया को संस्थागत श्रेणी में वर्ष 2020 के लिये संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या पुरस्कार दिया गया है।
  • व्यक्तिगत श्रेणी में यह पुरस्कार यौन स्वास्थ्य पर काम करने और लैंगिक हिंसा को समाप्त करने के लिये भूटान की रानी माँ ग्यालियम संग चोडेन वांगचुक (Queen Mother Gyalyum Sangay Choden Wangchuck) को प्रदान किया गया है।

प्रमुख बिंदु

संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या पुरस्कार:

  • प्रत्येक वर्ष, संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या पुरस्कार के लिये समिति, जनसंख्या एवं प्रजनन स्वास्थ्य के मुद्दों और उन से जुड़े समाधानों की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने  के लिये किसी व्यक्ति या संस्था को सम्मानित करती है ।
  • इस पुरस्कार की स्थापना वर्ष 1981 में संयुक्त राष्ट्र महासभा के द्वारा की गई थी और पहली बार यह वर्ष 1983 में प्रदान किया गया था। इस पुरस्कार में एक स्वर्ण पदक, एक डिप्लोमा और मौद्रिक पुरस्कार प्रदान किया जाता है।
  • संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA) इसके सचिवालय के रूप में कार्य करता है।

हेल्पएज इंडिया (HelpAge India) 

  • हेल्पएज इंडिया भारत में लगभग 4 दशकों से वंचित वृद्धजनों के साथ कार्य करने वाला एक शीर्ष संगठन (धर्मार्थ संस्थान) है।
  • इस संगठन की स्थापना वर्ष 1978 में की गई थी और यह वर्ष 1860 के सोसायटी पंजीकरण अधिनियम के तहत पंजीकृत है।
  • इस पुरस्कार के इतिहास में यह पहली बार है जब किसी भारतीय संस्था को सम्मानित किया गया है।
  • ध्यातव्य है कि अभी तक  केवल दो भारतीयों को ही इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।  वर्ष 1983 में  पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और वर्ष 1992 में उद्योगपति  जे.आर.डी.टाटा को यह पुरस्कार दिया गया था।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT

Download Free Study Material

Enter your details to download the PDF.

Verify once. Download for 7 days. Your details are used for download access and verification.