New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

संयुक्त राष्ट्र सांख्यिकी आयोग

प्रारंभिक परीक्षा - संयुक्त राष्ट्र सांख्यिकी आयोग
मुख्य परीक्षा : सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र 2 - महत्त्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय संस्थान, संस्थाएँ और मंच- उनकी संरचना, अधिदेश

सन्दर्भ 

  • हाल ही में, भारत को 1 जनवरी, 2024 से शुरू होने वाले चार साल के कार्यकाल के लिए संयुक्त राष्ट्र सांख्यिकी आयोग की सदस्यता के लिए चुना गया है।
  • भारत इससे पहले अंतिम बार 2004 में सांख्यिकी आयोग का सदस्य बना था।

संयुक्त राष्ट्र सांख्यिकी आयोग

united-nations-statistical-commission

  • संयुक्त राष्ट्र सांख्यिकी आयोग, वैश्विक सांख्यिकीय प्रणाली का सर्वोच्च निकाय है।
  • संयुक्त राष्ट्र सांख्यिकी आयोग की स्थापना वर्ष 1947 में की गयी थी, इसका मुख्यालय न्यूयॉर्क में है।
  • यह दुनिया भर के सदस्य राज्यों के मुख्य सांख्यिकीविदों को एक साथ लाता है। 
  • यह अंतरराष्ट्रीय सांख्यिकीय गतिविधियों के लिए निर्णय लेने वाला सर्वोच्च निकाय है, जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनके कार्यान्वयन सहित सांख्यिकीय मानकों को स्थापित करने और अवधारणाओं और विधियों के विकास के लिए जिम्मेदार है।

      संयुक्त राष्ट्र सांख्यिकी आयोग की सदस्यता

      • संयुक्त राष्ट्र सांख्यिकी आयोग में 24 सदस्य देश शामिल होते हैं।
      • इसके सदस्यों का कार्यकाल चार वर्ष का होता है। 
      • आयोग में सदस्यों को निम्नलिखित पैटर्न के अनुसार भौगोलिक वितरण के आधार पर संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद द्वारा चुना जाता है। -
        • अफ्रीकी राज्यों से पांच सदस्य।
        • एशिया-प्रशांत राज्यों से चार सदस्य।
        • पूर्वी यूरोपीय राज्यों से चार सदस्य।
        • लैटिन अमेरिकी और कैरेबियाई राज्यों के चार सदस्य।
        • पश्चिमी यूरोपीय और अन्य राज्यों से सात सदस्य।
      « »
      • SUN
      • MON
      • TUE
      • WED
      • THU
      • FRI
      • SAT
      Have any Query?

      Our support team will be happy to assist you!

      OR
      X