New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

यूनाइटेड सर्विस इंस्टीट्यूशन ऑफ इंडिया (यूएसआई) (United Service Institution of India ,USI)

प्रारंभिक परीक्षा – यूनाइटेड सर्विस इंस्टीट्यूशन ऑफ इंडिया (USI)
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर-3

चर्चा में क्यों 

यूनाइटेड सर्विस इंस्टीट्यूशन ऑफ इंडिया (यूएसआई) ने 21-22 नवंबर, 2023 को नई दिल्ली में वार्षिक यूएन फोरम 2023 का आयोजन किया।

usi

प्रमुख बिंदु 

  • अंतर्राष्ट्रीय मानवीय कानून और शांति स्थापना के फोरम का आयोजन रेड क्रॉस की अंतर्राष्ट्रीय समिति और संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना संचालन केंद्र के सहयोग से किया गया।
  • समकालीन संयुक्त राष्ट्र शांति मिशनों को विषम परिस्थिति वाले  संवदेनशील क्षेत्रों में तैनात किया जा रहा है
  • इससे अंतर्राष्ट्रीय मानवीय कानून (International Humanitarian Law,IHL) के सिद्धांतों का पालन सुनिश्चित करना बहुत महत्वपूर्ण हो गया है।
  • इस फोरम का उद्देश्य एक संवादमूलक, बहु-हितधारक दृष्टिकोण के माध्यम से संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में अंतर्राष्ट्रीय मानवीय कानून के  ढांचे को लागू करने की प्रासंगिकता और सीमाओं के बारे में चर्चा करना है।
  • इसमें नागरिकों की सुरक्षा, शांति सैनिकों के खिलाफ अपराधों के लिए जवाबदेही, शांति अभियानों में महिलाओं की भूमिका और अधिक प्रभावी संचालन के लिए प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने जैसे समसामयिक मुद्दों की जांच करने के बारे में विचार-विमर्श किया गया।
  • इस कार्यक्रम का उद्देश्य शांतिरक्षकों के बारे में लिए गए निष्कर्षों को समेकित करना और अंतर्राष्ट्रीय मानवीय कानून तथा संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में इसके एकीकरण के बारे में चर्चा एवं सिफारिशें  करना है।
  • इस फोरम के दौरान होने वाली चर्चा शांतिरक्षकों, नागरिकों के अधिकारों की सुरक्षा को सुनिश्चित करते हुए शांति स्थापना को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्रशिक्षण मॉड्यूल एवं नीतिगत ढांचे को विकसित करने में योगदान दे सकती हैं।

यूनाइटेड सर्विस इंस्टीट्यूशन ऑफ इंडिया (USI):

  • यूनाइटेड सर्विस इंस्टीट्यूशन ऑफ इंडिया  भारत का सबसे पुराना थिंक-टैंक है
  • यूनाइटेड सर्विस इंस्टीट्यूशन ऑफ इंडिया की स्थापना  वर्ष 1870 में हुई थी।
  • यह राष्ट्रीय सुरक्षा और सैन्य मामलों पर अनुसंधान और बहस के लिए एक मंच के रूप में कार्य करता है।

प्रश्न: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए 

  1. यूनाइटेड सर्विस इंस्टीट्यूशन ऑफ इंडिया (यूएसआई) ने 21-22 नवंबर, 2023 को नई दिल्ली में वार्षिक यूएन फोरम 2023 का आयोजन किया।
  2. यूनाइटेड सर्विस इंस्टीट्यूशन ऑफ इंडिया की स्थापना वर्ष 1875 में हुई थी।
  3. यह राष्ट्रीय सुरक्षा और सैन्य मामलों पर अनुसंधान और बहस के लिए एक मंच के रूप में कार्य करता है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

 (a) केवल एक    

(b) केवल दो 

(c) सभी तीनों  

(d)  कोई भी नहीं 

उत्तर: (b)

मुख्य परीक्षा प्रश्न : अंतर्राष्ट्रीय मानवीय कानून और शांति स्थापना में भारतीय सैन्य योगदान की विवेचना कीजिए।

 स्रोत: पीआईबी

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X