New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM

मानव रहित हवाई वाहन (यूएवी) का परीक्षण

चर्चा में क्यों

हाल ही में, रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने वैमानिकी परीक्षण रेंज, चित्रदुर्ग (कर्नाटक) से एक नए मानव रहित हवाई वाहन (Unmanned Aerial Vehicle : UAV) की पहली परीक्षण उड़ान को सफलतापूर्वक संपन्न किया है।

प्रमुख बिंदु

  • इसे वैमानिकी विकास प्रतिष्ठान (ADE), बेंगलुरु द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया है, जो डी.आर.डी.ओ. की एक प्रमुख अनुसंधान प्रयोगशाला है।
  • यह एक स्वायत्त फ्लाइंग विंग टेक्नोलॉजी डिमॉन्स्ट्रेटर है, जो छोटे टर्बोफैन इंजन द्वारा संचालित है।
  • विमान के लिये प्रयोग किये गए एयरफ्रेम, अंडर कैरिज (Undercarriage), संपूर्ण उड़ान नियंत्रण और एवियोनिक्स सिस्टम स्वदेशी रूप से विकसित किये गए हैं। जबकि इसमें TRDD-50MT नामक रूसी इंजन लगाया गया है जिसे मूल रूप से क्रूज मिसाइलों के लिये डिज़ाइन किया गया है।
  • डी.आर.डी.ओ. सशस्त्र बलों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिये विभिन्न वर्गों के यू.ए.वी. विकसित करने की प्रक्रिया में है। विदित है कि रुस्तम -2, स्वदेशी मीडियम एल्टीट्यूड लॉन्ग एंड्योरेंस (MALE) यू.ए.वी. 25,000 फीट की ऊँचाई और 10 घंटे की लगातार उड़ान की क्षमता को प्राप्त कर चुका है।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR