New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

AEG12 मच्छर प्रोटीन की उपयोगिता

संदर्भ

हाल ही में, ‘यू.एस. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ’ के शोधकर्ताओं ने ‘AEG12’ नामक एक मच्छर प्रोटीन का पता लगाया है। यह प्रोटीन डेंगू, पीत ज्वर तथा ज़ीका विषाणु को दृढ़ता से रोकता है। ध्यातव्य है कि यह प्रोटीन कोरोना विषाणु को रोकथाम में भी प्रभावी है।

प्रमुख बिंदु

  • AEG12 मच्छर प्रोटीन संक्रमित आवरण को अस्थिर करके उसके सुरक्षात्मक आवरण को नष्ट कर देता है, जिससे विषाणु के नष्ट होने की संभावना बढ़ जाती है। हालाँकि, यह प्रोटीन एकल आवरणयुक्त विषाणु पर प्रभावी नहीं है।
  • यह प्रोटीन आणविक स्तर पर लिपिड (झिल्ली के वसीय भाग, जो विषाणु को मज़बूती से जकड़े रहते हैं) को काटकर बाहर निकाल देता है।
  • यह फ़्लैवीवायरस के विरुद्ध सर्वाधिक प्रभावी है। विदित है कि ज़ीका तथा पश्चिमी नील (West Nile) विषाणु फ़्लैवीवायरस परिवार से संबंधित हैं।
  • प्रोटीन की संरचना को हल करने के लिये एक्स-रे क्रिस्टलोग्राफी का उपयोग किया गया है।
  • यह प्रोटीन सार्स- कोव-2, जो कि कोविड-19 का कारण है, के उपचार में प्रभावी हो सकता है। हालाँकि, ऐसी संभावना है कि बायोइंजीनियरिंग की सहायता से इस चिकित्सा के विकास में कई वर्ष लग सकते हैं।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR