New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

वर्टिकल लॉन्च शॉर्ट रेंज सरफेस टू एयर मिसाइल

चर्चा में क्यों?

हाल ही में, ओडिशा के चाँदीपुर में ‘एकीकृत परीक्षण रेंज’ (ITR) से ‘वर्टिकल लॉन्च शॉर्ट रेंज सरफेस टू एयर मिसाइल’ (VL-SRSAM) का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया।

वर्टिकल लॉन्च शॉर्ट रेंज सरफेस टू एयर मिसाइल (VL-SRSAM)

  • इसे भारतीय नौसेना के युद्धपोतों के लिये ‘रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन’ (DRDO) द्वारा विकसित किया गया है।
  • यह मिसाइल 40 से 50 कि.मी. की दूरी और लगभग 15 कि.मी. की ऊंचाई पर उच्च गति वाले हवाई लक्ष्यों पर हमला करने, बेहद करीब के लक्ष्यों के साथ-साथ समुद्री सतह (Sea-Skimming) से होकर गुजरने वाले हवाई लक्ष्यों को नष्ट करने में सक्षम है। 
  • सी-स्किमिंग मिसाइलें समुद्री सतह के निकट से उड़ान भरती हैं, जिन्हें जहाज-रोधी मिसाइलों और लड़ाकू विमानों द्वारा प्रक्षेपित किया जाता है। इन्हें रडार द्वारा पहचानना कठिन होता है।
  • इसका डिजाइन ‘अस्त्र मिसाइल’ पर आधारित है। ‘अस्त्र’ डी.आर.डी.ओ. द्वारा स्वदेशी रूप से विकसित ‘बियॉण्ड-विजुअल-रेंज हवा से हवा’ में मार करने वाली पहली मिसाइल है।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR