New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 20th July 2026 Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 20th July 2026

'वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम' (VVP)

प्रारम्भिक परीक्षा – 'वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम' (VVP)
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-1 और 3

संदर्भ

  • सीमा सुरक्षा बल (BSF) भारत-बांग्लादेश सीमा पर अपराधों को रोकने के लिए मधुमक्खियों के छत्ते लगानें की योजना तैयार करा रहा है।

vibrant-villages-programme        

प्रमुख बिंदु

  • बीएसएफ की 32वीं बटालियन के द्वारा शुरू की गई यह पहली योजना है 
  • इस योजना को 'वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम' (VVP) के तहत बंगाल के “नदिया जिले” के सीमावर्ती क्षेत्र में 2 नवंबर 2023 को शुरू किया गया।

उद्देश्य :

  • भारत और बांग्लादेश के अंतर्गत आने वाले सीमावर्ती क्षेत्रों में मवेशी, सोना, चांदी और नशीले पदार्थों की तस्करी को रोकना है तथा स्थानीय लोगों को मधुमक्खी पालन से जोड़ना।
  • इस परियोजना के तहत बीएसएफ के साथ आयुष मंत्रालय भी जुड़ा हुआ है।
  • आयुष मंत्रालय ने बीएसएफ को औषधीय फूल,तुलसी, एकांगी, सतमुली, अश्वगंधा, एलोवेरा आदि पौधे उपलब्ध कराए हैं, जिसे मधुमक्खियों के छत्तों के आसपास लगाया जायेगा ताकि मधुमक्खियां प्रचुर मात्रा में परागण कर सकें।
  • भारत और बांग्लादेश 4,096 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करते हैं, जिसमें से 2,217 किमी लंबी सीमा पश्चिम बंगाल से लगी हुई है। 
  • आयुष मंत्रालय सीमा सुरक्षा बल को मधुमक्खी के छत्ते और मिश्र धातु से बने 'स्मार्ट बाड़' पर उन्हें ठीक से लगाने के लिए आवश्यक विशेषज्ञता/जानकारी भी प्रदान कर रहा है।

वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम (Vibrant Villages Programme):

vvt

  • यह एक केन्द्र प्रायोजित योजना है, जिसे 15 फरवरी 2023 को प्रारम्भ किया गया था।
  • इस योजना का मुख्य उद्देश्य भारतीय सीमा से जुड़े गांवों में विकास को बढ़ावा देना तथा उन्हें सशक्त बनाना है।
  • इस प्रोग्राम के तहत विभिन्न कार्य किये जा रहे हैं जैसे- गांवों को रोड कनेक्टिविटी, पेयजल, सौर और पवन ऊर्जा सहित बिजली, मोबाइल और इंटरनेट कनेक्टिविटी, पर्यटन केंद्र, बहुउद्देश्यीय केंद्र ,स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढांचा और स्वास्थ्य कल्याण केंद्रों से जोड़ना एवं सीमा पार अपराध को रोकना है। 
  • इसे अरुणाचल प्रदेश के अंजाव जिले के सीमावर्ती गांव किबितू से प्रारम्भ किया गया था। किबितू गाँव को देश का पहला गाँव होने का दर्जा दिया गया है  
  • इस प्रोग्राम के तहत केंद्र सरकार सीमा से सटे भारतीय क्षेत्रों के विकास के लिए 4800 करोड़ रुपए आवंटित किये हैं, जिनमें से कुल 2500 करोड़ रुपए सड़क निर्माण कार्य में खर्च किये जायेंगे।
  • इस प्रोग्राम के पहले चरण में भारत के लगभग 662 गांवों को शामिल किया गया है, जबकि पूरे प्रोग्राम में 2967 गांवों को शामिल किया जायेगा। 

विशेष तथ्य 

  • बांग्लादेश के साथ सीमा साझा करने वाले 5 भारतीय राज्य हैं: असम, पश्चिम बंगाल, मिजोरम, मेघालय और त्रिपुरा।
  • बांग्लादेश और भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमा रेखा को ऑपरेशन शून्य रेखा (operation zero lines) के नाम से जाना जाता है। यह सीमा रेखा भारतीय राज्य  त्रिपुरा एवं बांग्लादेश के मध्य स्थित है। 
  • बांग्लादेश और भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमा रेखा को रेडक्लिफ रेखा भी कहा जाता है। रेडक्लिफ सीमा रेखा मूल रूप से भारत और पाकिस्तान के मध्य स्थित है।  
  • इस रेडक्लिफ सीमा रेखा का निर्धारण सर सायरिल रेडक्लिफ द्वारा वर्ष 1947 में किया गया था। इस रेखा के निर्धारण के समय बांग्लादेश पूर्वी पाकिस्तान के नाम से जाना जाता था तथा यह पाकिस्तान का ही हिस्सा था।
  • बांग्लादेश और भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमा रेखा को वर्ष 1971 से ऑपरेशन शून्य रेखा (operation zero lines) के नाम से भी जाना जाता है। यह सीमा रेखा भारतीय राज्य  त्रिपुरा एवं बांग्लादेश के मध्य स्थित है। 
  • भारतीय राज्य असम और बांग्लादेश की अंतर्राष्ट्रीय सीमा रेखा को “सुतारकांडी सीमा रेखा” के नाम से जाना जाता है। 

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न : भारतीय सीमा सुरक्षा बल (BSF) के द्वारा किस देश की सीमा पर अपराध नियंत्रण के लिए मधुमक्खियों के छत्ते लगाये जा रहे हैं?

(a)पाकिस्तान 

(b) बांग्लादेश

(c) नेपाल

(d) चीन 

उत्तर: (b)

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR