New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

मलेशिया में भारतीयों को वीजा-मुक्त प्रवेश

प्रारंभिक परीक्षा- समसामयिकी

संदर्भ-

  • मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने कहा है कि श्रीलंका और थाईलैंड की तरह मलेशिया भी 1 दिसंबर,2023 से 30 दिनों तक रहने के लिए भारतीयों को वीजा-मुक्त प्रवेश देगा।

मुख्य बिंदु-

  • वीज़ा छूट 1 दिसंबर,2023 से 31 दिसंबर, 2024 तक जारी रहेगी।
  • भारतीय नागरिक मलेशिया में 30 दिनों तक वीजा-मुक्त रह सकते हैं, किंतु यह सुरक्षा जांच के अधीन होगा।
  • यह सुविधा चीन और भारत के नागरिकों को दिया गया है।
  • चीन और भारत मलेशिया के पर्यटकों के चौथे और पांचवें सबसे बड़े स्रोत हैं।
  • मलेशिया टूरिज्म प्रमोशन बोर्ड के अनुसार, जून 2023 तक मलेशिया में 91 लाख पर्यटक आए, जिनमें से लगभग 5 लाख चीन से और 2.8 लाख भारत से थे। 
  • महामारी से पहले वर्ष,2019 में इसी अवधि में यह संख्या चीन से 15 लाख, भारत से 3.5 लाख थी।
  • तुर्की और जॉर्डन जैसे कई पश्चिम एशियाई देशों को पहले से ही मलेशिया में 30 दिनों के वीज़ा-मुक्त प्रवेश का लाभ मिल रहा है।
  • पर्यटन मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारतीयों के लिए शीर्ष पांच गंतव्य संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, अमेरिका, सिंगापुर और थाईलैंड हैं।

वियतनाम-

  • वियतनाम भी अब भारतीयों और चीनियों के लिए वीजा-मुक्त प्रवेश पर विचार कर रहा है।
  • अभी जर्मनी, फ्रांस, स्वीडन, इटली, स्पेन, डेनमार्क और फिनलैंड के नागरिक बिना वीजा के वियतनाम की यात्रा कर सकते हैं।

थाईलैंड-

  • अक्टूबर,2023 में थाईलैंड ने भी घोषणा की थी कि थाईलैंड की सरकार 10 नवंबर,2023 से 10 मई, 2024 तक 6 महीने की अवधि के लिए भारत और ताइवान के पर्यटकों को वीजा-मुक्त प्रवेश की अनुमति देगी।

श्रीलंका-

  • श्रीलंका की कैबिनेट ने पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर 31 मार्च, 2024 तक भारत, चीन, रूस, मलेशिया, जापान, इंडोनेशिया और थाईलैंड के व्यक्तियों को मुफ्त वीजा जारी करने की मंजूरी दे दी है।

प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- हाल ही में किस देश ने भारतीय पर्यटकों अपने देश में वीजा-मुक्त प्रवेश देने की घोषणा की है

(a) सऊदी अरब

(b) बांग्लादेश

(c) मलेशिया

(d) सिंगापुर

उत्तर- (c)

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X