New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

 विझिनजाम पोर्ट (Vizhinjam Seaport)

प्रारंभिक परीक्षा- समसामयिकी
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर-1

संदर्भ- 

  • सूत्रों के अनुसार, 11अक्टूबर,2023 से विझिनजाम पोर्ट बाहर लंगरगाह पर इंतजार कर रहे चीनी जहाज को राज्य प्रशासन द्वारा जहाज और उसकी खेप को केवल 14 अक्टूबर,2023 को ही रुकने की अनुमति दी जाएगी।

मुख्य बिंदु-

  • हालांकि अदानी विझिनजाम पोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (एवीपीपीएल) द्वारा निर्माणाधीन विझिनजाम अंतर्राष्ट्रीय बंदरगाह पर कंटेनर-हैंडलिंग क्रेन ले जाने वाले चीनी जहाज को डॉक करने की अनुमति है, लेकिन जहाज पर सवार चीनी चालक दल को भारत में प्रवेश करने की अनुमति नहीं है, न ही तट पर आने अनुमति दी गई है। 
  • मालवाहक जहाज पर लगभग एक दर्जन चीनी चालक दल सवार थे, जिन्हें केंद्र सरकार ने प्रवेश करने या किनारे पर आने की अनुमति नहीं दी थी। 
  • सामग्री उतारने के दौरान चालक दल जहाज पर ही रहेगा। 
  • सूत्रों ने कहा कि चीन के इंजीनियरों को वीजा नहीं दिए जाने के कारण मुंबई से चीनी कंपनी द्वारा लाया गया इंजीनियरों का एक प्रतिनिधिमंडल, जिसमें ज्यादातर भारतीय शामिल हैं, यहां बर्थ पर क्रेनों की स्थापना और परीक्षण कार्यों का समन्वय करेंगे।
  • आठ रेल माउंटेड क्वे क्रेन (आरएमक्यूसी) और 24 रेल माउंटेड गैन्ट्री क्रेन (आरएमजीसी) का ऑर्डर यहां के बंदरगाह डेवलपर द्वारा 2018 में चीन के शंघाई झेनहुआ पोर्ट मशीनरी कंपनी लिमिटेड (जेडपीएमसी) को दिया गया था। 
  • इस बंदरगाह पर 24,000 टीईयू तक के कंटेनर जहाजों को संभालने की स्थापित क्षमता होगी।
  • ₹7,500 करोड़ से अधिक की इस बंदरगाह परियोजना का पहला चरण मई 2024 में चालू होने वाला है। 
  • कमीशनिंग के पहले चरण से पहले कंटेनर-हैंडलिंग क्रेन को बंदरगाह पर लाया जाता है। 
  • रणनीतिक रूप से पूर्व-पश्चिम और सुदूर-पूर्व-खाड़ी मार्ग के करीब स्थित यह बंदरगाह अंतरराष्ट्रीय शिपिंग मार्ग से मुश्किल से 10 समुद्री मील दूर है।

vizhinjam-seaport

विझिनजाम पोर्ट परियोजना-

विझिनजाम पोर्ट परियोजना, जो 2015 में शुरू हुई, केरल सरकार द्वारा शुरू की गई एक बड़े पैमाने की परियोजना है। यह मुख्य रूप से कंटेनर ट्रांसशिपमेंट के साथ-साथ बहुउद्देश्यीय और ब्रेक बल्क कार्गो के लिए है।

  • विझिनजाम पोर्ट को डिज़ाइन, निर्माण, वित्त, संचालन और हस्तांतरण (डीबीएफओटी) के आधार पर अदानी विज़हिंजम पोर्ट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सभी मौसम के लिए उपयुक्त बंदरगाह के रूप में विकसित किया जा रहा है।
  • पूरा होने पर यह 30 बर्थ और विशाल "मेगामैक्स" कंटेनर जहाजों को संभालने की क्षमता वाला भारत का पहला मेगा ट्रांसशिपमेंट कंटेनर टर्मिनल होगा।
  • बंदरगाह से कोलंबो, सिंगापुर और दुबई के साथ ट्रांस-शिपमेंट यातायात के लिए प्रतिस्पर्धा करने की उम्मीद है।

प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- विझिनजाम पोर्ट किस राज्य में स्थित है?

(a) केरल

(b) तमिलनाडु

(c) आंध्र प्रदेश 

(d) ओडिशा

उत्तर- (a)

 मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- विझिनजाम पोर्ट की स्थिति बताते हुए इसका महत्व बताएं।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR